फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Attack On Owaisi: फेसबुक पर देशभक्त हिंदू सचिन, बातों में सांप्रदायिकता, जानें आरोपी के बारे में सबकुछ

Fri, 04 Feb 2022 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Feb 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
Attack on Asaduddin Owaisi: Know Who is Deshbhakt Sachin Hindu Fired on Owaisi Car, Photos With BJP Leaders on Facebook
Owaisi Car Firing - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में तेज हो चुकी चुनावी सरगर्मी के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे फायरिंग की गई। घटना उस वक्त हुई जब पिलखुवा के पास छिजारसी टोल प्लाजा से उनका काफिला गुजर रहा था। दो युवकों ने कार में नीचे की तरफ गोलियां चलाईं। इस दौरान समर्थकों ने एक हमलावर को पकड़ लिया और टोलकर्मियों को सौंप दिया। उसके पास से पिस्तौल बरामद हुई है। बाद में पुलिस ने दबिश देकर दूसरे को भी पकड़ लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों के नाम सचिन और शुभम बताए हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि ओवैसी के नफरत भरे भाषण से वे नाराज थे, इसलिए हमला किया। सचिन ने पूछताछ में बताया कि शुभम से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई। इसके बाद फोन पर बातें होने लगीं। फोन पर ही हमले की साजिश तैयार की। दोस्तों से पिस्तौल ली।  हमले से पहले दोनों मिले और कार से टोल प्लाजा पर पहुंच गए।
Attack on Asaduddin Owaisi: Know Who is Deshbhakt Sachin Hindu Fired on Owaisi Car, Photos With BJP Leaders on Facebook
आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के छिजारसी टोल पर असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गोली चलाने वाला युवक बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव दुरियाई का रहने वाला सचिन शर्मा है। वहीं, दूसरा युवक भी सचिन का साथी है। 


 
Attack on Asaduddin Owaisi: Know Who is Deshbhakt Sachin Hindu Fired on Owaisi Car, Photos With BJP Leaders on Facebook
आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी के घर पहुंचकर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ भी की। बादलपुर पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि ओवैसी के बयानों से सचिन नाराज था। उसका देशभक्त सचिन हिंदू के नाम से फेसबुक प्रोफाइल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Attack on Asaduddin Owaisi: Know Who is Deshbhakt Sachin Hindu Fired on Owaisi Car, Photos With BJP Leaders on Facebook
गोली चलाता हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सचिन अक्सर सांप्रदायिक बातें पोस्ट करता था। उसके कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो भी हैं। वह नेताओं को जन्मदिन पर बधाई देने के पोस्ट भी करता है। सचिन अविवाहित है, पिता विनोद कंपनियों में श्रमिक उपलब्ध कराने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Attack on Asaduddin Owaisi: Know Who is Deshbhakt Sachin Hindu Fired on Owaisi Car, Photos With BJP Leaders on Facebook
हमलावर - फोटो : अमर उजाला
गांव में सचिन के ओवैसी की कार पर हमला करने की अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं है। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने पुलिस के गांव आने और उसके परिजनों को पूछताछ के लिए ले जाने की जानकारी दी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed