{"_id":"5e2332ae8ebc3e4adf77c21f","slug":"nirbhaya-parents-raged-on-the-advice-of-senior-advocate-india-jai-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वकील की सलाह पर भड़के निर्भया के पिता, बोले- हमारा दिल सोनिया गांधी जैसा बड़ा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील की सलाह पर भड़के निर्भया के पिता, बोले- हमारा दिल सोनिया गांधी जैसा बड़ा नहीं
Sat, 18 Jan 2020 10:00 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 18 Jan 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
निर्भया केस
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह की निर्भया के दोषियों को माफ करने की अपील पर हंगामा मच गया। दोषियों की फांसी का इंतजार कर रहीं निर्भया की मां ने सख्त एतराज जताते हुए सवाल किया कि इंदिरा जयसिंह ऐसा सुझाव देने वाली होती कौन हैं। इस तरह का बयान शर्मनाक है। भगवान भी कहे, तो भी माफी का सवाल नहीं उठता।
निर्भया की मां
- फोटो : Amar Ujala
इससे पहले वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां से अपील की कि वे निर्भया के गुनहगारों को माफ कर दें। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपने पति व दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी की मौत की सजा माफ कर दी थी, ऐसा ही उदाहरण निर्भया की मां को भी पेश करना चाहिए। इंदिरा जय सिंह के मुताबिक, वह उनके दर्द और वेदना को समझती हैं, लेकिन मृत्युदंड के खिलाफ हूं।
निर्भया केस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की अदालत से चार दोषियों की फांसी की तारीख टलने के बाद निर्भया की मां ने निराशा जाहिर की थी। उन्होंने सवाल किया कि सुझाव देने वाली इंदिरा जयसिंह कौन है। पूरा देश चाहता है दोषियों को फांसी जल्द से जल्द फांसी मिले। सिर्फ उनके जैसे लोगों की वजह से दुष्कर्म पीड़ितों के साथ न्याय नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्भया केस
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट में कई बार उनसे मिली हूं। उन्होंने कभी मेरे बारे में नहीं सोचा और आज दोषियों के लिए कैसे बोल रही हैं। ऐसे लोग की रोजी रोटी दुराचारियों का समर्थन करके चलती है। इसलिए दुष्कर्म की घटनाएं बंद नहीं हो रही।
विज्ञापन
निर्भया के दोषियों को होगी फांसी
- फोटो : Amar Ujala
हमारा दिल सोनिया गांधी जैसा बड़ा नहीं : निर्भया के पिता
निर्भया की मां व उनके पिता ने वरिष्ठ वकील की सलाह पर सख्त एतराज जताते हुए कहा कि दोषियों को माफ करने की सलाह देने पर इंदिरा जयसिंह को शर्म आनी चाहिए। निर्भया के पिता ने कहा कि हमारा दिल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जितना बड़ा नहीं है।
निर्भया की मां व उनके पिता ने वरिष्ठ वकील की सलाह पर सख्त एतराज जताते हुए कहा कि दोषियों को माफ करने की सलाह देने पर इंदिरा जयसिंह को शर्म आनी चाहिए। निर्भया के पिता ने कहा कि हमारा दिल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जितना बड़ा नहीं है।