{"_id":"5e1d35308ebc3e87d87ecb04","slug":"nirbhaya-case-underworld-don-chhota-rajan-big-statement-on-the-culprits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nirbhaya Case:तिहाड़ में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का दोषियों पर बड़ा बयान, कहा- ऐसे लोगों को...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nirbhaya Case:तिहाड़ में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का दोषियों पर बड़ा बयान, कहा- ऐसे लोगों को...
Tue, 14 Jan 2020 08:57 AM IST
शाहरुख खान
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Jan 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल पहले देश को दहला देने वाले निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाने का दिन और वक्त मुकर्रर हो गया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी मंगलवार को इस मामले के चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी कर दिया था। इसके मुताबिक 22 जनवरी सुबह 7 बजे निर्भया के गुनहगारों को तिहाड़ जेल में फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा।
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, निर्भया के दोषियों की फांसी की सजा को लेकर डॉन के बैरक में भी दहशत है। जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र सदाशिव निखलजे उर्फ छोटा राजन, राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन व दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवानिया में भी फांसी को लेकर उत्सुकता है।
छोटा राजन
जेल सूत्रों के अनुसार फांसी को लेकर जेल में चल रही प्रक्रिया को जानने की तीनों लगातार कोशिश कर रहे हैं। हालांकि तीनों का मानना है कि ऐसे अपराध की सजा फांसी ही होनी चाहिए। निर्भया के तीन दोषी मुकेश, पवन और अक्षय तिहाड़ जेल की कसूरी सेल में बंद हैं। वहीं छोटा राजन समेत अन्य हाई प्रोफाइल कैदी इसी जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
कसूरी सेल व हाई सिक्योरिटी सेल के बीच कुछ दूरी हैं लेकिन हाई प्रोफाइल कैदियों को जब से इस बात की जानकारी मिली कि निर्भया के दोषी इसी जेल में है तो उनके बीच भी उन्हें जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। जेल सूत्रों के अनुसार छोटा राजन ने निर्भया के दोषियों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
छोटा राजन
छोटा राजन ने अपने पास आने वाले जेल कर्मियों से उनके बारे में पूछताछ की है। वह देश में चर्चित हो चुके निर्भया मामले को वह पूरी तरह जानने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह लगातार समाचार पत्र भी पढ़ रहा है और टीवी से इसके बारे में जानकारी हासिल कर रहा है।