फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के गांव और दोषियों के फांसी के फंदे में है गहरा रिश्ता, नरम करने को मंगाए गए ये फल

Tue, 14 Jan 2020 01:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 14 Jan 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case: tihar orders ripe bananas to soften hanging ropes, has relation with nirbhaya village
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के दोषियों की फांसी की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। इसके लिए तिहाड़ में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दोषियों को तिहाड़ के अंदर हाई सिक्योरिटी सेल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस बीच बीते रविवार(12 जनवरी) को दोषियों के डमी को फांसी देकर ट्रायल भी किया गया। अब उसी फंदे से 22 जनवरी को दोषियों को सच में फांसी दी जाएगी। हालांकि उससे पहले फांसी के फंदे को कई तरीके से नरम किया जा रहा है और फिर उसे एक बक्से में रखा जाएगा।

आइए जानते हैं कि वो कौन सा फल है जो तिहाड़ प्रशासन से फंदों को नरम रखने के लिए मंगाया है, साथ ही ये भी जानिए कि निर्भया के दोषियों के फांसी के फंदे का निर्भया के गांव से क्या संबंध है....

Nirbhaya Case: tihar orders ripe bananas to soften hanging ropes, has relation with nirbhaya village
निर्भया रेप केस - फोटो : self

गौरतलब है कि रविवार को तिहाड़ में निर्भया के दोषियों के डमी की फांसी की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इस प्रक्रिया को जल्लाद ने नहीं तिहाड़ के अधिकारियों ने अंजाम दिया। इसके बाद फंदे को नरम रखने के लिए तिहाड़ प्रशासन ने पके केले मंगाए हैं। सिर्फ केले ही नहीं दोषियों को जिन फंदों से फांसी होनी है उसे मक्खन में भी भिगो कर रखा जा रहा है। 

Nirbhaya Case: tihar orders ripe bananas to soften hanging ropes, has relation with nirbhaya village
- फोटो : अमर उजाला

केले और मक्खन के प्रयोग से फंदा नरम हो जाएगा और गले में आसानी से फंसेगा जिससे फांसी की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। फंदों को नरम करने के बाद इन्हें स्टील के बक्से में सुरक्षित रख लिया जाएगा और फांसी वाले दिन यानी 22 जनवरी को निकाला जाएगा। फांसी से एक दिन पहले फंदों को और चिकना किया जाएगा ताकि फांसी की प्रक्रिया में कोई अड़चन न आए और न ही फंदा टूटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case: tihar orders ripe bananas to soften hanging ropes, has relation with nirbhaya village
- फोटो : अमर उजाला

जेल सूत्रों के मुताबिक जब अधिकारी दोषियों के गले का नाप लेने पहुंचे तो चारों दहल गए और बुरी तरह रोने लगे। रोते-रोते उन्होंने जेल अधिकारियों से मिन्नतें भी कीं। उनका हाल इतना बुरा था कि काउंसलर की मदद से शांत कराना पड़ा ताकि वो कोई गलत कदम न उठा लें।

विज्ञापन
Nirbhaya Case: tihar orders ripe bananas to soften hanging ropes, has relation with nirbhaya village
इसी बस में हुई थी हैवानियत - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के गांव से 13 किमी दूर तैयार होकर गया है फांसी का फंदा

इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि निर्भया के साथ दरिंदगी दिल्ली में हुई, लेकिन फांसी का फंदा उसके गांव के पास ही बना है। उसके गांव से बक्सर सेंट्रल जेल की दूरी 13 किलोमीटर है। बक्सर सेंट्रल जेल में बने मनीला फंदे से ही पूरे देश में फांसी दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed