{"_id":"5e19b7328ebc3e88217d3be0","slug":"nirbhaya-case-the-practice-of-hanging-the-culprits-started-in-tihar-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्भया केसः तिहाड़ में दोषियों को फांसी देने का अभ्यास शुरू, रेत की डमी को लगाई गई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया केसः तिहाड़ में दोषियों को फांसी देने का अभ्यास शुरू, रेत की डमी को लगाई गई फांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 11 Jan 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
निर्भया में दोषी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्भया गैंगरेप केस के चार दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी देना तय माना जा रहा है। हालांकि यदि क्यूरेटिव याचिका और राष्ट्रपति से दया याचिका में कुछ समय लगता है तो फांसी की तारीख आगे बढ़ सकती है। इसके बावजूद तिहाड़ जेल नंबर-3 में दोषियों को फांसी देने की तैयारियां जारी हैं।
2 of 5
निर्भया के दोषियों को होगी फांसी
- फोटो : Amar Ujala
जेल सूत्रों के अनुसार फांसी घर में दोषियों को फांसी देने की तैयारी चल रही है। दोषी के करीब डेढ़ गुना वजन के रेत की डमी को फंदे पर लटका देखा जा रहा है। वजन और हाइट के अनुसार डमी को 1.83 मीटर से 2.44 मीटर तक लटकाकर देखा जा रहा है। जेल अधिकारियों का कहना है कि हर दोषी के लिए दो फंदे अतिरिक्त रखे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक हर फांसी के समय नए फंदों का ही इस्तेमाल किया जाता है।
3 of 5
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
जेल अधिकारियों का कहना है कि फांसी पर लटकाने के बाद निर्भयों के दोषियों को आधे घंटे तक फंदे पर लटके रहना दिया जाएगा। मेडिकल ऑफिसर इनकी मौत की पुष्टि करेगा तभी इनको फंदे से उतारा जाएगा। जेल सूत्रों के मुताबिक फांसी का फंदा मुलायम रहे, इसके लिए फंदे को मक्कखन में भिगोया जा रहा है। फंदे को स्टील के बक्से में सुरक्षित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तिहाड़ जेल
- फोटो : PTI
जेल अधिकारियों के मुताबिक फांसी के समय जेल के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा मेडिकल ऑफिसर और मनोचित्सिक मौके पर मौजूद रहेंगे। दोषियों या किसी अन्य शख्स को फांसी घर में रहने की अनुमति नहीं होगी। जेल का वार्डर फांसी के फंदे तक दोषियों को ले जाएगा। जल्लाद दोषियों की टांगों को बांध देगा। मुंह पर कपड़ा पहनाकर फांसी के फंदे को दोषी के गले में डाल दिया जाएगा। मजिस्ट्रेट कागजात देखने के बाद आखिरी बार डेथ वारंट पर साइन करेगा। इसके बाद जेल अधीक्षक के इशारे पर जल्लद फांसी घर में लगे लीवर को हटा देता। जिसके बाद दोषी फंदे पर लटक जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
निर्भया कांड के दोषी
- फोटो : अमअम
मौत की पुष्टि होने के बाद शव को उतारकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यदि परिवार ने शव लेने के लिए पहले से आवेदन किया होगा तो शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। यदि ऐसा नहीं है तो शव को उसके धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।