फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना के बयान पर बोलीं निर्भया की मां- मैं उनके बयान से सहमत हूं, नहीं बनना चाहती किसी की तरह महान

Thu, 23 Jan 2020 01:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jan 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case: mother says on kangana ranaut statement thank you kangana I am happy
कंगना रनौत के बयान पर निर्भया की मां ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला

अपनी फिल्म रिलीज से ठीक पहले समाज में मची हलचल पर अपनी राय रखने के मामले में मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत भी दीपिका पादुकोण की राह चल निकली हैं। कंगना ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर निर्भया के हत्यारों को फांसी दिए जाने में हो रही देरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। अब इस पर निर्भया की मां का बयान आया है और उन्होंने कंगना का शुक्रिया अदा किया है। जानिए कंगना ने ऐसा क्या बयान दिया जो सुर्खियों में बना हुआ है और उस  पर निर्भया की मां आशा देवी ने क्या कहा...

Nirbhaya Case: mother says on kangana ranaut statement thank you kangana I am happy
निर्भया की मां - फोटो : ANI

गौरतलब है कि कंगना ने कहा था कि निर्भया के दोषियों को जेल में नहीं, बीच चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। इस पर निर्भया की मां का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं कंगना रनौत के बयान से सहमत हूं। मैं उनका धन्यवाद करती हूं। मैं किसी की तरह महान नहीं बनना चाहती। मैं एक मां हूं और सात साल पहले मेरी बेटी की जान गई है और मैं इंसाफ चाहती हूं।

Nirbhaya Case: mother says on kangana ranaut statement thank you kangana I am happy
kangana ranaut - फोटो : ani

कंगना ने कहा कि जो शख्स दुष्कर्म कर रहा है, इस तरह की हरकतें कर पा रहा है तो सबसे पहले तो वह अवयस्क है ही नहीं, ऐसे लोगों को चौराहे पर मारना चाहिए उनको वहां फांसी पर लटकाना चाहिए ताकि लोगों को पता चले कि दुष्कर्म की सजा क्या होती है। मशहूर वकील इंदिरा जयसिंह के निर्भया के दोषियों को माफ कर देने की अपील पर भी कंगना बहुत गुस्से में दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case: mother says on kangana ranaut statement thank you kangana I am happy
Kangana Ranaut - फोटो : Social Media

वहीं सैफ और दीपिका पर दिए बयान पर कंगना ने कहा, मैंने उन्हें कोई खरी-खोटी नहीं सुनाई और न ही उन पर भड़की थी। जिस तरह उन्होंने अपनी बातें रखी थीं, ठीक उसी तरह से मैंने भी अपनी बात रखीं।

विज्ञापन
Nirbhaya Case: mother says on kangana ranaut statement thank you kangana I am happy
फिल्म पंगा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि लोगों को यही चाहिए होता है। हमारे देश में लोग ऐसी ही खबरों को पढ़ना चाहते हैं। रही मेरी बात मेरी तो मैं किसी भी मुद्दे पर बोलने से नहीं कतराती हूं, मुझसे जब सवाल पूछा जाएगा मैं उस पर जवाब दूंगी। कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed