फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्हें एहसास नहीं, वो जिन दरिंदों को मासूम बता रहे हैं, उन्होंने बेटी से कैसी क्रूरता की थी: मां

Fri, 06 Mar 2020 01:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Mar 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya case mother attacked on advocate ap singh about convicts
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया के दोषियों का नया डेथ वारंट जारी होने पर खुशी जाहिर करते हुए निर्भया की मां ने कहा कि 20 मार्च को जब फांसी होगी, तब हमारे देश की बेटियों को इंसाफ मिलेगा। अगर उन्हें मौका मिलता है तो दोषियों को फांसी पर लटकता हुआ देखना चाहूंगी। 20 मार्च की सुबह हमारे जीवन का नया सवेरा होगा। निर्भया की मां ने बताया कि मरते मरते निर्भया ने कहा था कि यह सुनिश्चित करना कि दोषियों को ऐसी सजा मिले कि फिर कभी कोई ऐसा अपराध दोहरा न सके।

 
nirbhaya case mother attacked on advocate ap singh about convicts
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
निर्भया की मां ने कहा कि दोषियों के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं। उम्मीद है कि 20 मार्च को उन्हें फांसी पर लटकाया जाएगा, लेकिन जिस तरह से बार-बार फांसी टलती गई, यह सोच नहीं सकते कि उनका संघर्ष खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि हर चीज का एक अंत होता है। जब तक फांसी नहीं होती लड़ने के लिए तैयार हैं। बड़ी जीत उसी दिन होगी, जब चारों दोषी फांसी पर लटक जाएंगे।
nirbhaya case mother attacked on advocate ap singh about convicts
निर्भया की मां - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से अब नई गाइडलाइंस जारी होंगी, जिससे हमारे जैसे संघर्ष करने वालों को न्याय मिलेगा। निर्भया की मां ने दोषियों के वकील एपी सिंह पर भी तीखा प्रहार किया और कहा उनके वकील हम पर आक्रमण कर रहे हैं। वह पुलवामा, निठारी जैसी घटनाओं के तथ्य रख रहे हैं, लेकिन उनको यह अहसास ही नहीं है कि अपने जिन दोषियों को वह मासूम बता रहे हैं उन्होंने निर्भया के साथ कैसी क्रूरता को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case mother attacked on advocate ap singh about convicts
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया
कोर्ट के बाहर लगे नारे
निर्भया के दोषियों को फांसी देने को लेकर कोर्ट के बाहर नारे लगे। कुछ लोग कोर्ट के बाहर पीले रंग की टीशर्ट पहनकर वहां पहुंचे। उनकी टीशर्ट पर लिखा हुआ था कि हिंदुस्तान में बलात्कार बर्दास्त नहीं होगा। डेथ वारंट जारी होने के बाद जब निर्भया के दोषियों के वकील मीडिया से बात कर रहे थे, इसी दौरान लोग ‘निर्भया के हत्यारों को फांसी दो-फांसी दो’ के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
nirbhaya case mother attacked on advocate ap singh about convicts
निर्भया केस में दोषियों के वकील एपी सिंह - फोटो : एएनआई
‘कितनी बार मिलेगी फांसी’
निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा कि अदालत निर्भया के दोषियों को कितनी बार फांसी पर लटकाएगी। बृहस्पतिवार को अदालत ने चौथा डेथ वारंट जारी किया है। इससे पहले अदालत तीन बार पहले भी दोषियों को फांसी पर लटकाने का आदेश जारी कर चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed