फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya Case में नया मोड़, अब तीन दोषी फिर जाएंगे कोर्ट, वकील ने जेल प्रशासन से...

Fri, 24 Jan 2020 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Jan 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts Vinay, Akshay and Pawan will file curative petition in Supreme Court
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
निर्भया के तीन दोषी विनय, अक्षय और पवन एक-दो दिन में सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करेंगे, जिसमें इनके द्वारा जेल में किए गए अच्छे कामों का जिक्र किया जाएगा और अदालत को बताया जाएगा कि जेल में रहते दोषियों में सुधार हुआ है। इसलिए इनकी फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील कर दिया जाए। 
Nirbhaya Case convicts Vinay, Akshay and Pawan will file curative petition in Supreme Court
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला
विनय, अक्षय और पवन के वकील एपी सिंह ने बताया कि जेल से कागजात नहीं मिलने की वजह से क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करने में देरी हो रही है। बुधवार को वह अपने मुवक्किलों से मिलने जेल पहुंचे थे। उनका आरोप है कि जेल नंबर तीन में बंद होने के बावाजूद काफी प्रयास के बाद उनसे मिलने का मौका मिला।
Nirbhaya Case convicts Vinay, Akshay and Pawan will file curative petition in Supreme Court
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया
उन्हें याचिका दाखिल करने के लिए दोषियों से कागजात पर हस्ताक्षर करवाने था। उन्होंने बताया कि क्यूरेटिव पिटीशन में नए तत्थों को सामने रखना होता है। इसलिए जेल प्रशासन से जेल में रहते दोषियों के अच्छे कार्यों का ब्यौरा मांगा है। एपी सिंह ने बताया कि विनय ने जेल में रहते कई अच्छे काम किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts Vinay, Akshay and Pawan will file curative petition in Supreme Court
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
उसने तनावग्रस्त एक कैदी को खुदकुशी करने से बचाया है। वहीं, उसने कई अच्छी पेंटिंग भी बनाई हैं। वह ब्लड डोनेशन कैंप में भी शामिल हुआ। अक्षय जेल में सुधार कार्य के तहत चलाए जा रहे योगा शिविर में शामिल हुआ है। 
 
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts Vinay, Akshay and Pawan will file curative petition in Supreme Court
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के दरिंदों का डेथ वारंट जारी करने वाले जज का सुप्रीम कोर्ट हुआ ट्रांसफर 
निर्भया के दरिंदो का डेथ वारंट जारी करने वाले न्यायाधीश का बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट रजिस्टरी में ट्रांसफर हो गया। डेथ वारंट जारी करने वाले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा को सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त रजिस्ट्रार के पद पर प्रतिनियुक्ति पर एक साल के लिए भेजा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed