फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowds throng Anand Vihar bus terminal ahead of Raksha Bandhan.

रक्षाबंधन: आनंद विहार बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, डेढ़ लाख के करीब पहुंची यात्रियों की संख्या;आज भी रहेगा यही हाल

Thu, 27 Aug 2026 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2026 02:01 AM IST
सार

रक्षाबंधन को देखते हुए बस अड्डे पर बृहस्पतिवार को भी भीड़ रहने की उम्मीद है। जिन लोगों को किसी वजह से छुट्टी नहीं मिली, उनका पूरा प्रयास रहेगा कि बृहस्पतिवार को दफ्तर समाप्त करने के बाद वह अपने घरों के लिए निकल जाएं।

विज्ञापन
Crowds throng Anand Vihar bus terminal ahead of Raksha Bandhan.
आनंद विहार बस अड्डे में यात्रियों की भीड़ - फोटो : जी पाल

विस्तार

आनंद विहार बस अड्डे पर रक्षाबंधन पर घर जाने वाले लोगों की बुधवार को यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोग अतिरिक्त छुट्टी लेकर बुधवार को ही अपने घर और गांवों की ओर रवाना हो गए। आम दिनों में आनंद विहार बस अड्डे से रोजाना करीब 80 हजार से एक लाख यात्री सफर करते हैं, लेकिन 26 अगस्त को यात्रियों की संख्या बढ़कर करीब डेढ़ लाख पहुंच गई। इससे बस अड्डे पर दिनभर यात्रियों की आवाजाही और बसों में भीड़ बनी रही। 

विज्ञापन


यूपीएसआरटीसी के स्टेशन मास्टर इंद्रपाल ने बताया कि आनंद विहार बस अड्डे से आम दिनों में यूपी रोडवेज की बसों से करीब 35 से 40 हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं। बुधवार को यह संख्या बढ़कर करीब 65 से 70 हजार पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन


यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाने और उपलब्ध बसों का अधिकतम इस्तेमाल करने पर भी जोर रहा। दिल्ली से बदायूं जा रही बस के परिचालक अजब सिंह ने बताया कि आम दिनों में उनकी बस में करीब 25 से 30 यात्री सफर करते हैं, लेकिन बुधवार को बस कुछ ही देर में पूरी भर गई। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ यात्रियों को खड़े होकर भी सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री अनिल ने बताया कि ईद मिलाद की छुट्टी बुधवार को है, जबकि 28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी है। ऐसे में उन्होंने बृहस्पतिवार की एक अतिरिक्त छुट्टी लेकर बुधवार को ही गांव जाने का फैसला किया, ताकि त्योहार परिवार के साथ मना सकें।


आज भी भीड़ रहने की उम्मीद
रक्षाबंधन को देखते हुए बस अड्डे पर बृहस्पतिवार को भी भीड़ रहने की उम्मीद है। जिन लोगों को किसी वजह से छुट्टी नहीं मिली, उनका पूरा प्रयास रहेगा कि बृहस्पतिवार को दफ्तर समाप्त करने के बाद वह अपने घरों के लिए निकल जाएं। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस के अलावा बस अड्डा प्रशासन ने भी इंतजाम कर लिए हैं। अलग-अलग राज्य परिवहन निगम की बसों की संख्या को बढ़ाया गया है। अलग दो से तीन दिनों तक आम दिनों से ज्यादा बसों को चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed