फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के दोषी फांसी से पहले तिहाड़ में ऐसे काट रहे हैं दिन, ये कैदी हैं इनके साथी

Wed, 11 Dec 2019 03:26 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 11 Dec 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya case all 4 convicts keeping eye on tv news are in fear of hanging kept with same age mates
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के दोषियों की फांसी को लेकर देशभर में हलचल तेज हो गई है। चारों दोषियों को तिहाड़ लाया जा चुका है और जेल प्रशासन भी तैयारियां करता नजर आ रहा है। ऐसे में जेल के अंदर चारों दोषी अपने आखिरी दिनों में क्या कर रहे हैं और कैसे कट रहे हैं उनके दिन, यह जानने के लिए देखिए अगली स्लाइड-

nirbhaya case all 4 convicts keeping eye on tv news are in fear of hanging kept with same age mates
निर्भया के दोषी - फोटो : Social Media

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में फांसी की सजा पाए दोषी इन दिनों लगातार टीवी पर चल रही खबरों पर नजर बनाए हुए हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि टेलीविजन पर चल रही फांसी की खबर को देखकर सभी दोषी सहमे हुए हैं। इस वजह से दोषियों का सुबह शाम मेडिकल भी कराया जा रहा है। 

nirbhaya case all 4 convicts keeping eye on tv news are in fear of hanging kept with same age mates
निर्भया के दोषी - फोटो : Social Media

मंडोली जेल से पवन को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किए जाने के बाद से अन्य दोषियों का डर और भी बढ़ गया है। सूत्रों का कहना है कि पवन के तिहाड़ जेल आने के बाद जेल में यह अफवाह फैल गई है कि चारों आरोपियों को एक साथ फांसी दी जाएगी। हालांकि, इनके वकील एपी सिंह का कहना है कि अभी उनके पास कानूनी विकल्प बचे हैं। चारों दोषियों में से एक  अक्षय ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका दायर की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case all 4 convicts keeping eye on tv news are in fear of hanging kept with same age mates
निर्भया के चारों दोषी - फोटो : सोशल मीडिया

हमउम्र कैदियों के साथ रखा जा रहा है दोषियों को 
जेल सूत्रों का कहना है कि सभी दोषियों को अलग अलग सेल में रखा गया है। इनके साथ हम उम्र दो-दो कैदियों को रखा गया है। इनके साथ ऐसे कैदियों को रखा गया है जो स्वभाव से उग्र नहीं हैं और उनका व्यवहार अच्छा है। उन कैदियों को इन्हें समझाने-बुझाने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
nirbhaya case all 4 convicts keeping eye on tv news are in fear of hanging kept with same age mates
निर्भया के लिए इंसाफ की मांग करती मां

गौरतलब है कि तिहाड़ में इन दिनों जहां फांसी दी जानी है उस कक्ष की सफाई चल रही है। ऐसा तभी किया जाता है जब किसी कैदी को फांसी जल्द ही लगने वाली हो। हालांकि इस पर अब भी जेल प्रशासन कुछ भी साफ-साफ कहने से इनकार कर रहा है। जेल सूत्रों का कहना है कि उन्हें अभी तक राष्ट्रपति भवन से कोई पुष्टि नहीं आई है कि दया याचिका खारिज हुई है या नहीं। उनका कहना है कि यह सभी प्रक्रिया जेल मैनुअल के अनुसार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed