फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया कांड: देश में दूसरी बार एक साथ चार लोगों को दी जाएगी फांसी

Wed, 11 Dec 2019 02:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Dec 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya scandal: Four people will be hanged together for the second time in the country
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्भया के दोषियों को फांसी देने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में एक सवाल जहन में आता है कि इससे पहले यह सजा किन लोगों का मिल चुकी है। तिहाड़ के इतिहास पर नजर डालें तो अंतिम बार फांसी की सजा आतंकी अफजल गुरु को दी गई थी। उससे पहले रंगा-बिल्ला को फांसी दी गई थी। दिल्ली की तिहाड़ जेल में पहली बार व देश में दूसरी बार चार लोगों को एक साथ फांसी देने की तैयारी की जा रही है। 
Nirbhaya scandal: Four people will be hanged together for the second time in the country
Nirbhaya - फोटो : Social Media
आपको बता दें कि इसके पहले पुणे की यरवदा जेल में 27 नवंबर 1983 को जोशी अभयंकर केस में दस लोगों का कत्ल करने वाले चार लोगों को एक साथ फांसी दी गई थी। जबकि तिहाड़ की फांसी कोठी में पहली बार एक साथ दो लोगों को फांसी 37 साल पहले 31 जनवरी 1982 को रंगा-बिल्ला को दी गई थी। 
Nirbhaya scandal: Four people will be hanged together for the second time in the country
निर्भया केस - फोटो : सोशल मीडिया
अभी तक तिहाड़ में चार लोगों को एक साथ फांसी नहीं दी गई। निर्भया के गुनहगारों की तादाद चार है, देखना होगा कि इस बार इन्हें किस तरह से फांसी दी जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya scandal: Four people will be hanged together for the second time in the country
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही दिल्ली की विभिन्न जेलों में बंद 17 कैदी जिन्हें फांसी की सजा मिली हुई है, उनके माथे पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी हैं। जेल सूत्रों के अनुसार, प्रशासन फांसी की सजा को अमलीजामा पहनाने वाले जल्लाद की खोजबीन में जुटा हुआ है।
 
विज्ञापन
Nirbhaya scandal: Four people will be hanged together for the second time in the country
निर्भया केस
तिहाड़ की तीन नंबर बिल्डिंग में फांसी देने का काम किया जाता है। इस बिल्डिंग में 16 डेथ सेल बनाए गए हैं जहां फांसी की सजा पाए हुए दोषियों को रखा जाता है। इसकी सुरक्षा का जिम्मा पुलिस की स्पेशल टीम के हाथों में होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed