दिल्ली के मयूर विहार स्थित एल्कॉन पब्लिक स्कूल की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने के मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों और प्रिंसिपल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। वहीं, रिपोर्ट दर्ज करने और धाराओं में लापरवाही बरतने में एसएसपी ने थाने में तैनात मुंशी को निलंबित कर दिया है। परिजनों ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
2 of 8
class 9
- फोटो : facebook
वहीं, घटना के 20 घंटे बाद भी जब पुलिस घर पर नहीं पहुंची तो मामले की शिकायत पुलिस कप्तान से की गई तो वह स्वयं भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कथक नृत्य कलाकार की बेटी के आत्महत्या मामले में एल्कॉन पब्लिक स्कूल के अध्यापक राजीव सहगल(एसएसटी), नीरज आनंद (विज्ञान) के खिलाफ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया।
3 of 8
class 9
- फोटो : facebook
जबकि प्रिंसिपल पर अभिभावकों की बात न सुनने का आरोप लगाया गया है। बुधवार को जब उनको पता चला कि रिपोर्ट दर्ज करने पर हेड कांस्टेबल ने लापरवाही बरती है और पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धाराएं नहीं लगाई हैं तो उसको निलंबित कर दिया। 20 घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने एसएसपी को फोन करके जानकारी दी।
4 of 8
class 9
- फोटो : facebook
एसएसपी ने तुरंत पुलिस को मौके पर भेजा और स्वयं भी परिजनों से जाकर मिले। उधर, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह और सेक्टर-24 पुलिस ने स्कूल जाकर शिक्षकों से पूछताछ की। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया है।
5 of 8
class 9
- फोटो : facebook
इसका विरोध उनकी बेटी ने किया था तो अध्यापक राजीव सहगल ने उसे फेल करने और स्कूल से बाहर निकालने की धमकी दी थी। इसके बाद भी उनकी बेटी ने उन्हें बताया तो वह प्रिंसिपल से मिलने गए। इस पर प्रिंसिपल ने इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और जब दोबारा इस तरह की घटना हुई और शिकायत करने गए तो 4 घंटे तक इंतजार कराया। इसके बाद भी प्राचार्य बिना मिले ही स्कूल से चले गए।