नौ माह की बच्ची की लाश के मामले में उसकी मां ने घटना के तीन बाद जो खुलासे किए उसे सुन पुलिस के पांव तले जमीन खिसक गई।
मानेसर में मासूम की हत्या और उसकी मां से गैंगरेप की गुत्थी को पुलिस जल्द सुलझाने का दावा कर रही है। पुलिस की मानें तो इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच से लेकर कई थानों की टीम लगाया गया है। गुरुग्राम के मानेसर इलाके में 29 मई को 9 महीने की बच्ची को ऑटो सवार लोगों ने ऑटो से फेंक कर हत्या कर दी उसके बाद उसकी मां के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने 30 मई को उसकी बेटी की हत्या का मामला दर्ज कर लिया था लेकिन पुलिस को जब महिला ने अपनी आप बीती बताई तो पुलिस के पैरों के तले से जमीन निकल गई।
जी हां, पीड़ित महिला के साथ पहले तो ऑटो सवार ने पहले तो छेड़छाड़ की और जब बच्ची रोने लगी तो उसे ऑटो से फेंक कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर सभी ने महिला के साथ गैंगरेप किया।
हालांकि फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने हत्या और गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गुरुग्राम पुलिस की मानें तो इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा थानों की कई टीमों को लगाया गया है जो गुरुग्राम, पटौदी ,फरुखनगर और मानेसर रूटों पर चलने वाले ऑटो ड्राइवरों की कुंडली खंगालने में लगी है ताकि जल्द से जल्द इस पूरे मामले को सुलझा जाए।