{"_id":"63ecadd08d7411616202f712","slug":"nikki-yadav-story-of-nikki-sahil-from-love-to-murder-friendship-love-and-two-years-of-live-in-relationship-2023-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निक्की-साहिल के प्यार से लेकर हत्या तक की कहानी: दोस्ती, इश्क और दो साल का लिव-इन रिलेशन, एक झटके में सब खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निक्की-साहिल के प्यार से लेकर हत्या तक की कहानी: दोस्ती, इश्क और दो साल का लिव-इन रिलेशन, एक झटके में सब खत्म
Wed, 15 Feb 2023 03:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Feb 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
Sahil and Nikki
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद उसने शव को फ्रिज में रख दिया और उसी दिन दूसरी महिला से शादी करने चला गया। आरोपी साहिल गहलोत (24) को पुलिस ने गर्लफ्रेंड निक्की यादव के शव को ठिकाने लगाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि साहिल ने गर्लफ्रेंड निक्की की केबल के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। निक्की की हत्या मामले ने श्रद्धा हत्याकांड की याद दिला दी। श्रद्धा हत्या जैसी इस घटना ने एक बार फिर से पूरे देश की हिलाकर रख दिया है। आपको बता दें कि साहिल और निक्की यादव की मुलाकात चार साल पहले एक कोचिंग सेंटर में हुई थी। साहिल व मृतक युवती निक्की यादव पिछले दो वर्षो से सहमति संबंधों में थे। साहिल अपने परिजनों के दवाब में दूसरी लड़की से शादी कर रहा था, जबकि निक्की यादव उससे शादी करना चहाती थी।
Sahil and Nikki
- फोटो : अमर उजाला
शादी करने की जिद करने पर की थी निक्की हत्या
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि साहिल ने निक्की से प्यार वाली बात अपने घरवालों को नहीं बताई थी। दूसरी तरफ साहिल के परिजन उस पर दूसरी लड़की से शादी करने का दवाब बनाने लगा। आखिरकार दिसंबर, 2022 में साहिल की दूसरी लड़की से मंगनी कर दी। 11 फरवरी को साहिल की शादी तय हो गई। आरोपी ने ये बात निक्की को नहीं बताई थी।

आरोपी साहिल गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
किसी तरह निक्की को यह बात पता लग गई। वह साहिल से शादी करने की जिद करने लगी। ऐसे में साहिल ने 10 फरवरी की भोर में डाटा केबल से निक्की का गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को ढ़ाबे के फ्रीज में रखकर अपने घर चला गया और 11 फरवरी को झज्जर बरात ले जाकर दूसरी लड़की शादी कर ली। पुलिस ने निक्की के शव को फ्रीज से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sahil and Nikki
- फोटो : अमर उजाला
चार वर्ष पहले कोचिंग सेंटर में हुई थी दोस्ती
पुलिस को साहिल ने बताया कि वह जनवरी, 2018 में उत्तम नगर स्थित कॅरिअर प्वाइंट कोचिंग सेंटर में एसएससी परीक्षाओं की कोचिंग लेने गया था। उसी समय झज्जर निवासी निक्की यादव उत्तम नगर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग ले रही थी। ये दोनों एक ही बस में रोज साथ आते थे। इस कारण दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों के बीच जल्द ही प्यार हो गया। कोचिंग से पहले व बाद में मिलना जुलना शुरू हो गया। फरवरी, 2018 में साहिल ने ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया कॉलेज में डी फार्मा में दाखिल ले लिया।

निक्की यादव व साहिल गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में दो साल सहमति संबंध में रहे
साहिल के ग्रेटर नोएडा में दाखिला लेने के बाद निक्की ने भी इसी कॉलेज में बीए अग्रेंजी ऑनर्स में दाखिला ले लिया। इसके बाद दोनों ने यहीं किराये के मकान में सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। दोनों मनाली, रिऋिकेश, हरिद्वार व देहरादून आदि जगह साथ घूमने गए थे। कोरोना काल में दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। कोरोना खत्म होने के बाद दोनों ने सेक्टर-23, द्वारका में फिर सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। यहां ये 8-10 महीने रहे। चार माह से निक्की उत्तम नगर में रह रही थी। मां सरकारी शिक्षक है। निक्की के पिता का गुरुग्राम में बड़ा गैराज है।