फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman misdeed in Delhi after being lured with a job offer

नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: बेहोश कर लूटी आबरू, वीडियो बनाकर गहने हड़पे, यहीं पर खत्म न हुई दरिदंगी

Wed, 23 Sep 2026 10:35 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 23 Sep 2026 10:35 PM IST
सार

 मंडावली में एक महिला से नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग हुई। आरोपी दीपक बंसल ने वीडियो से धमकाकर गहने छीने। पुलिस ने 22 सितंबर को केस दर्ज कर तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Woman misdeed in Delhi after being lured with a job offer
दिल्ली में महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मंडावली इलाके में 41 वर्षीय एक महिला के साथ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में इसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर महिला के सोने के गहने भी हड़प लिए। मंडावली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। घटना के बाद से पीड़िता बुरी तरह डरी है। इतना ही नहीं आरोपी ने शिकायत करने पर तेजाब डालकर उसे जलाने की धमकी दी थी। पुलिस ने महिला की काउंसलिंग करवाई है। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी नगर निवासी पीड़िता की मुलाकात करीब दो साल पहले गणेश नगर निवासी आरोपी दीपक बंसल से हुई थी। दीपक ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि 4 मार्च 2026 को आरोपी ने नौकरी की बात करने के बहाने महिला को बुलाया और उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। महिला के अचेत होते ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और पीड़िता के सोने के कड़े, अंगूठी व चेन छीन ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने खुद की पुलिस में ऊंची पकड़ होने का डर दिखाया और शिकायत करने पर चेहरा बिगाड़ने के लिए तेजाब फेंकने की धमकी दी। पीड़िता इससे बुरी तरह डर गई। डर और लोकलाज की वजह से पीड़िता कई महीनों तक चुप रही। लेकिन आरोपी के लगातार बढ़ते शोषण से परेशान होकर उसने मंडावली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 22 सितंबर को आरोपी दीपक बंसल के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed