क्की हत्याकांड के आरोपी साहिल गहलोत को अदालत ने बुधवार को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने अदालत को बताया कि मित्राऊ गांव निवासी साहिल ने निक्की की हत्या कर शव को अपने ढाबे के फ्रिज में रख दिया और दूसरी महिला से शादी करने चला गया। हालांकि अब सामने आया है कि निक्की की हत्या का आरोपी सााहिल शादी के बाद तीन दिन तक इस राज को छिपाए रखे रहा। आगे पढ़िए आखिर क्यों उसने गिरफ्तारी से एक रात पहले पत्नी के सामने ये राज खोला।
2 of 5
निक्की के अंतिम संस्कार के बाद पत्रकारों से बात करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार जब दिल्ली पुलिस का उस पर दबाव बढ़ा तो वह डर गया और उसने नवविवाहिता को निक्की की हत्या की बात बताते हुए उसे बहादुरगढ़ स्थित मायके जाने के लिए बोल दिया था।निकटवर्ती गांव की विधवा मां की इकलौती बेटी का रिश्ता दिसंबर 2022 में दिल्ली के गांव मितराऊ के रहने वाले साहिल गहलोत के साथ हुआ था। तभी शादी की तारीख भी तय हो गई। दोनों परिवारों ने शादी की तारीख 10 फरवरी तय की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साहिल गांव में बरात लेकर पहुंचा। लेकिन उससे एक दिन पहले (नौ फरवरी की रात) ही साहिल निक्की यादव की हत्या कर चुका था, इसलिए उसके मन में कुछ और ही चल रहा था।
3 of 5
निक्की का अंतिम संस्कार करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि शादी के बाद तीन दिन तक उसने अपनी पत्नी को इस बारे में कुछ नहीं बताया। उधर, वारदात की सूचना मिलने पर नजफगढ़ के बाबा हरिदास नगर थाने की पुलिस पहले दिन से साहिल को ढूंढ रही थी। पुलिस का दबाव बढ़ा तो 13 फरवरी की रात साहिल ने पत्नी को बताया कि उससे एक लड़की की हत्या हुई है, इसलिए वह अपने मायके चली जाए।
4 of 5
इसी कार में की गई थी निक्की की हत्या फिर ढाबे तक लाया गया था
- फोटो : ANI
नवविवाहिता ने मंगलवार सुबह ही फोन करके अपनी मां को सारी बात बताई। विधवा मां ने परिवार और पड़ोस के कुछ लोगों को मितराऊ भेजा। यहां दोनों पक्षों में बातचीत के बाद तय अनुसार लोग दिए-गए दान दहेज समेत अपनी बेटी को वापस ले आए।
5 of 5
वह ढाबा जहां छिपाई थी निक्की की लाश
- फोटो : शुभम बंसल
साहिल के धोखे से फिर टूट गईं मां-बेटी
अपने विवाह के कुछ समय बाद से ही कष्ट झेल रहीं मां और उसकी बेटी अब इस घटना के बाद से टूट गई हैं। लड़की के पिता का करीब 20 साल पहले निधन हो गया था। तब से मां-बेटी कष्टों के साथ जी रही थीं। मां बेटी को लेकर कभी मायके चली जातीं और कभी गांव में रहतीं। पिछले कई साल से यहां दूध बेचकर मां-बेटी गुजारा कर रही थीं। गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाकर बेटी को 12वीं कक्षा भी पास करवाई। मां ने पैसे-पैसे जोड़कर साहिल के साथ बेटी की शादी की। उन्हें अब फिर बेटी के भविष्य की चिंता सताने लगी है।