निकिता तोमर हत्याकांड की चश्मदीद गवाह निकिता की सहेली के बयान सोमवार को न्यायाधीश के सामने दर्ज कराए गए। निकिता की सहेली का साहस देखकर एसआईटी भी हैरान है। उसने बिना किसी झिझक के न्यायाधीश के सामने पूरी बात रखी। निकिता की सहेली इस हत्याकांड की चश्मदीद गवाह है। ऐसे में अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान उसके ये बयान निर्णायक साबित हो सकते हैं।
2 of 6
निकिता को बचाती उसकी सहेली
- फोटो : अमर उजाला
निकिता हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज में दिख रही सहेली ने निकिता को घटना के समय भी बचाने का प्रयास किया था। सहेली के सामने ही आरोपी निकिता को गोली मारकर फरार हुआ। सीसीटीवी फुटेज देखकर ही पुलिस ने सहेली को चश्मदीद गवाह बनाने का निर्णय ले लिया था।
3 of 6
फरीदाबाद में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सहेली ने बिना देरी किए तुरंत इस मामले में गवाह बनने की सहमति दे डाली। निकिता की सहेली का साहस देख एसआईटी भी चकित है। फिलहाल सहेली की पहचान उजागर करने से पुलिस बच रही है। उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
4 of 6
बीकॉम की छात्रा की हत्या सीसीटीवी में कैद, साथ में मौजूद उसकी सहेली
- फोटो : अमर उजाला
क्या है निकिता की सहेली के बयान की अहमियत:
सीआरपीसी (कोड आफ क्रिमिनल प्रोसिजर) की धारा-164 के तहत दर्ज किए गए इन बयानों की काफी अहमियत है। यह बयान बंद कमरे में न्यायाधीश के समक्ष दर्ज किए जाते हैं। यहां न्यायाधीश इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि बयान किसी दबाव, लालच या डर में तो दर्ज नहीं कराए जा रहे। बयान दर्ज होने के बाद इनसे पलटा नहीं जा सकता। बयान दर्ज होने के बाद इन्हें सीलबंद कर दिया जाता है। इसके बाद ये केस की सुनवाई के दौरान सीधे न्यायाधीश के सामने ही खोले जाते हैं।
5 of 6
परिवार से मिलने पहुंची हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा
- फोटो : अमर उजाला
निकिता के भाई नवीन को शस्त्र लाइसेंस, 24 घंटे रहेंगे दो गनमैन
फरीदाबाद में रविवार को हुए उपद्रव के बाद निकिता के भाई नवीन तोमर को पुलिस आयुक्त ने शस्त्र लाइसेंस जारी किया है। साथ ही, अब परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी परिजनों के साथ अब दो-दो गनमैन रहेंगे। पुलिस ने सुरक्षा घेरा और मजबूत करने के लिए घर के पास एक पीसीआर वैन, सोसायटी के गेट पर पुलिसकर्मी और मुख्य सोहना रोड पर भी पीसीआर वैन तैनात कर दी है। उधर, उपद्रवियों में से 32 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की तलाश जारी है।