फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीड़-भगदड़-मौत: दो ट्रेन लेट फिर एक विशेष ट्रेन की हुई घोषणा, सवार होने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-14 पर लपकी भीड़

Sun, 16 Feb 2025 06:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Feb 2025 06:52 AM IST
सार

ट्रेन पकड़ने की आपा-धापी के बीच मच गई भगदड़, चंद ही मिनटों में हो गया हादसा, रेलवे पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 15-20 मिनट के भीतर भीड़ का हुजूम पहुंचा।

विज्ञापन
New Delhi station accident After two trains late one special train announced a crowd rushed to platform number
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : PTI

...तो क्या विशेष ट्रेन पकड़ने के लिए लपकी भीड़ की वजह से हादसा हुआ...। रेलवे पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया है कि महज 15-20 मिनट के भीतर रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई। इस बीच प्रयागराज जाने के लिए एक विशेष ट्रेन का ऐलान किया गया। इसी दौरान भीड़ ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-14 पर लपकी।

New Delhi station accident After two trains late one special train announced a crowd rushed to platform number
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : x/imurpartha

लोगों की भारी भीड़ फुटओवर ब्रिज, सीढ़ियों और प्लेटफॉर्म पर जुटने लगी। इस दौरान धक्का-मुक्की के बीच भगदड़ मच गई और हादसा हो गया। देर रात तक भी पुलिस उपायुक्त मृतकों और घायलों की सही संख्या बताने की स्थिति में नहीं थे। उनका कहना था कि अस्पताल से जानकारी जुटाई जा रही है, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा।

New Delhi station accident After two trains late one special train announced a crowd rushed to platform number
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : PTI

पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेन पहले से लेट चल रही थी। उनकी भीड़ के अलावा अन्य लोगों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। इस दौरान एक विशेष ट्रेन की घोषणा हुई और सभी नई ट्रेन में सवार होने के लिए भागे। इसी दौरान हादसा हो गया। जब तक स्थिति को काबू किया गया तब तक कई की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Delhi station accident After two trains late one special train announced a crowd rushed to platform number
नई दिल्ली रेलवे हादसा - फोटो : PTI

दिखावे का सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग....
रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाती है। स्टेशन के हर प्लेटफार्म की लाइव डीआरएम अपने ऑफिस में देखते हैं। इसके बावजूद स्टेशन पर वह भीड़ को नहीं देख सके। वही दूसरी तरफ से रेलवे की ओर से लगातार जनरल टिकट दिए गए। इससे भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ का होना समझा जा सकता है। 

विज्ञापन
New Delhi station accident After two trains late one special train announced a crowd rushed to platform number
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI

रेलवे की ओर से नहीं दी जा रही स्पष्ट जानकारी....
बताया जा रहा है कि प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। ऐसे में भीड़ प्लेटफॉर्म पर बढ़ गई। लेकिन रेलवे की तरफ से ट्रेन रद्द करने की बात से साफ इंकार किया जा रहा है। बल्कि कहा तो यह जा रहा है कि चार स्पेशल ट्रेन चलाई गई। घटना के बाद देर रात तक इस मामले में रेलवे की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed