फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Stampede: 'भीड़ रौंदती गई, मुश्किल से जिंदा बचे…', चश्मदीदों ने बताई स्टेशन की रूह कंपा देने वाली कहानी

Sun, 16 Feb 2025 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Feb 2025 10:27 AM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए हैं। घटना के चश्मदीद भी सामने आए हैं। चश्मदीदों ने बताया कि ऐसा लगा कि दम घुट जाएगा, हम बच नहीं सकेंगे। शुक्र है कि किसी तरह जान बचा सके। 

विज्ञापन
New Delhi Railway Station Stampede Crowd kept trampling barely survived eyewitness told story of station
Delhi Stampede - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद चश्मदीद भी सामने आए हैं। महाकुंभ के लिए निकला दिल्ली के संगम विहार का एक परिवार भी भगदड़ में फंस गया था। परिवार की एक महिला ने बताया कि वे लोग एक घंटे तक भीड़ में दबे रहे। ऐसा लगा कि दम घुट जाएगा, हम बच नहीं सकेंगे। शुक्र है कि किसी तरह जान बचा सके। 


एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि हालात खराब थे। कई लोग गिर गए और दब गए। कुछ ट्रेन के आगे गिरे। एक यात्री ने कहा, मैं एक घंटे पहले से प्लेटफॉर्म पर खड़ा था, लेकिन ट्रेन में नहीं चढ़ पाया। इतनी भड़ी थी... टॉयलेट में, सीढ़ियों पर हर जगह लोग भरे हुए थे। मदद करने के लिए प्लेटफॉर्म पर कोई नहीं था। 

प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की भी जगह नहीं
वहीं एक और महिला यात्री ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की जगह भी नहीं थी। इस कारण ये था कि जिनके पास टिकट नहीं था वह भी ट्रेन में बैठे थे और जिनकी सीट रिजर्व थी वो बाहर खड़े थे। महिला के मुताबिक, एक पुलिसकर्मी ने कहा कि यहां से जान बचाकर निकल जाओ।
 
New Delhi Railway Station Stampede Crowd kept trampling barely survived eyewitness told story of station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : अमर उजाला
धर्मेंद्र सिंह ने कहा, मैं प्रयागराज जा रहा था लेकिन कई ट्रेनें देरी से चल रही थीं या रद्द कर दी गई थीं। स्टेशन पर बहुत भीड़ थी। इस स्टेशन पर मैंने पहले इतनी भीड़ कभी नहीं देखी। मेरे सामने ही छह-सात महिलाओं को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। 



प्रमोद चौरसिया ने कहा, मेरे पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का स्लीपर क्लास का टिकट था। कन्फर्म टिकट वाले लोग भी ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। मेरे एक दोस्त और एक महिला यात्री भीड़ में फंस गए। बहुत ज़्यादा धक्का-मुक्की हुई। हम अपने बच्चों के साथ बाहर इंतजार करके सुरक्षित रहने में कामयाब रहे।
New Delhi Railway Station Stampede Crowd kept trampling barely survived eyewitness told story of station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : x/imurpartha
एस्केलेटर के पास मची भगदड़
सूत्रों के मुताबिक, जब प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस खड़ी थी, उस दौरान प्लेटफॉर्म पर काफी लोग इकट्ठा थे। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी भी लेट थीं। इसकी वजह से इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13 और 14 पर पहुंच गए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Delhi Railway Station Stampede Crowd kept trampling barely survived eyewitness told story of station
पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक रेलवे ने हर घंटे सीएमआई के हिसाब से 1500 जनरल टिकट बेचे गए, इसलिए भीड़ बेकाबू हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर-14 और प्लेटफॉर्म नंबर 16 के पास एस्केलेटर के पास भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
New Delhi Railway Station Stampede Crowd kept trampling barely survived eyewitness told story of station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हालत दोपहर तीन बजे से ही खराब होने शुरू हो गए थे। भीड़ में लोग आगे-पीछे ना ही जा रहे थे और न ही हिल पा रहे थे। ऐसे में ट्रेन छूटने का डर भी था। ये भी भगदड़ का दूसरा कारण था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed