नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 यात्रियों की मौत हो गई। महाकुंभ में जाने के लिए प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने की अफरा-तफरी में हालात बेकाबू हो गए। भगदड़ के बाद स्टेशन पर दर्द और आंसुओं की कहानी है। योगेश मिश्र परिवार सहित प्रयागराज जा रहे थे। उन्होंने रोते हुए बताया, बेटा मेरे साथ है, पर बेटी व पत्नी का पता नहीं है। समझ नहीं आ रहा, कहां जाऊं। हालत, बेहद खराब हैं।
2 of 10
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के चलते भगदड़। कई लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
पति को आखिरी बार 10 बजे देखा... फिर नहीं मिले
योगेश बताते हैं, उनकी ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 15 पर थी। एसी-2 का टिकट था। लेकिन, भीड़ इतनी अधिक थी कि किसी भी बोगी में पैर रखने की जगह नहीं थी। सब लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ रहे थे। रेल के टॉयलेट में भी लोग खचाखच भरे हुए थे। बिमला देवी बिलखते हुए बताती हैं, उनके पति हृदयरोगी हैं। उन्हें आखिरी बार 10 बजे देखा था, उसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है।
3 of 10
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के चलते भगदड़। कई लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज जा रहे एक श्रद्धालु ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर शिवगंगा एक्सप्रेस जा रही थी। गाड़ी के जाते ही सारी भीड़ प्लेटफॉर्म 14 15 पर आ गई। प्रयागराज की ज्यादातर ट्रेनें यहीं से जा रही हैं। प्लेटफॉर्म भीड़ संभाल नहीं पाया और भगदड़ मच गई। भीड़ एस्क्लेटर और स्टेशन के दरवाजों की ओर भागी। इससे ओवरब्रिज एवं सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ गई।
4 of 10
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के चलते भगदड़। कई लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के राजकुमार माझी ने बताया कि वह अपनी पत्नी-बेटी और बेटे के साथ नवादा जिला जा रहे थे। माझी ने बताया, उसकी पत्नी शांति देवी और बेटी पूजा की इस भगदड़ में मौत हुई है। बेटा मिल नहीं रहा। वहीं, पटना के पप्पू ने बताया, हादसे में उन्होंने अपनी मां को गवां दिया है।
5 of 10
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के चलते भगदड़। कई लोग घायल
- फोटो : पीटीआई
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 18 की मौत
प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इससे 18 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात करीब दस बजे मची भगदड़ में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।