{"_id":"6ae2fd11b72f07614b051d0b","slug":"blood-soaked-body-in-delhi-s-narela-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिला खून से लथपथ शव: सिर और गर्दन पर चोट के कई निशान, इलाके में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मिला खून से लथपथ शव: सिर और गर्दन पर चोट के कई निशान, इलाके में मचा हड़कंप
Thu, 29 Oct 2026 01:30 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:30 PM IST
सार
दिल्ली के नरेला इलाके में एक स्कूल के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। जिससे हत्या का संदेह गहरा गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के नरेला इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कस्तूरी राम पब्लिक स्कूल के पास एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक के सिर और गर्दन पर चोट के कई निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
इन गंभीर चोटों के कारण पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन