फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर जाना हो मुंबई तो ये स्पेशल ट्रेनें राह बनाएंगी आसान

Thu, 07 Dec 2017 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Dec 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
new delhi-mumbai central special train will run soon
ट्रेन - फोटो : self

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली के बीच चलेगी तो निजामुद्दीन-ब्यास व सहारनपुर-ब्यास के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह आसान करेगी।

new delhi-mumbai central special train will run soon
ट्रेन - फोटो : file photo

ट्रेन संख्या 09005 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली 22 व 24 दिसंबर को मुंबई से चलेगी। शाम 4 बजे चल कर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09006 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल 23 व 25 दिसंबर को चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2.50 बजे चलेगी व दूसरे दिन सुबह 6.55 बजे मुंबई पहुंचेगी।

new delhi-mumbai central special train will run soon
प्रतीकात्मक तस्वीर

चार वातानुकूलित 2 टीयर और आठ वातानुकूलित 3 टीयर वाली स्पेशल ट्रेन मार्ग में वडोदरा और कोटा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04411 निजामुद्दीन-ब्यास अनारक्षित स्पेशल 14 दिसंबर को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
new delhi-mumbai central special train will run soon
ट्रेन

शाम को 7.50 बजे निजामुद्दीन से चलकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4.50 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04412 ब्यास से 17 दिसंबर को शाम 7.50 बजे चलगी व अगले दिन सुबह 4.20 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। सोलह कोच वाली यह ट्रेन मार्ग में नई दिल्ली और सब्जी मंडी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
new delhi-mumbai central special train will run soon
demo pic

ट्रेन संख्या 04917 सहारनपुर-ब्यास अनारक्षित स्पेशल 15 दिसंबर को रात 8.50 बजे सहारनपुर से चलेगी व अगले दिन तड़के 3 ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04918 ब्यास-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल 17 दिसंबर को शाम 4.30 बजे ब्यास चलेगी व उसी दिन रात 11.10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन नई जगाधरी, जगाधरी कारखाना, अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, राजपुरा और सरहिंद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed