फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर इन 5 चीजों को कभी न करें शेयर, खतरनाक होगा अंजाम!

Mon, 10 Jul 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Jul 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
never share these 5 things on social media it can lead you to dangerous consequences

आज की जनरेशन अपना ज्यादातर समय डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे की फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर बिताना पसंद करती है। ये डिजिटल दुनिया जितनी आकर्षक और आसान दिखती है असल में इसके खतरे भी उतने ही ज्यादा हैं। आप भले ही इसे मनोरंजन के तौर पर इस्तेमाल करते हैं लेकिन शातिर अपराधियों की इस पर नजर है जो हर पल किसी न किसी को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप थोड़ी सी जागरुकता रखें और इन पांच चीजों को शेयर करने से बचें तो आप इन शातिर लोगों का शिकार होने से बच सकते हैं।

never share these 5 things on social media it can lead you to dangerous consequences

अपनी या अपने मित्र की कोई भी ऐसी फोटो डालने से बचें जिससे आपको बाद में शर्मिंदगी महसूस हो: आपकी फोटो देखकर लोग आपके प्रति एक सोच बना लेते हैं। कई बड़ी कम्पनियां आपको जॉब देने से पहले आपका सोशल मीडिया अकाउंट देखती हैं। आपकी डाली हर फोटो इंटरनेट पर हमेशा के लिए मौजूद रहती है, चाहे आपने उसे अपने अकाउंट से हटा ही क्यों न दिया हो, तो बहुत संभलकर कोई भी फोटो ड़ालें। 

never share these 5 things on social media it can lead you to dangerous consequences

कोशिश करें कि उन लोगों से न जुड़ें जिन्हें आप असल जिंदगी में सम्मिलित नहीं करना चाहते: सोशल मीडिया पर किसी नए शख्स को जोड़ने से पहले एकबार सोच लें कि आप उनसे तब भी जुड़े रहना चाहते हैं जब आप वो संस्थान छोड़ रहे हों। ऐसा न करने से आप उनसे वो सारी जानकारी बांटेगे जो आप सोशल मीडिया में व्यक्तिगत रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
never share these 5 things on social media it can lead you to dangerous consequences

नकारात्मक और नाराजगी भरे पोस्ट डालने या शेयर करने से बचें: जर्मनी की पत्रकार और पूर्व सौंदर्य एक्सपर्ट केंट लिखती हैं, "ऑनलाइन नकारात्मकता को बढ़ावा न दें और कोशिश करें कि लोग सोशल मीडिया में सिर्फ आपकी सकारात्मकता ही देखें।" नकारात्मक या निराशाजनक पोस्ट करने से न लोगों के मन में आपके प्रति निगेटिव इमेज बनती है बल्कि, इससे आपके करियर पर भी असर पड़ सकता है। निजी जिंदगी में होने वाले परेशानियां या तनाव को सोशल मीडिया पर डालने से भी आपके व्यक्तित्व को लेकर नकारात्मक छवि बनती है इसलिए ऐसी चीजों को पोस्ट करने से भी बचना चाहिए।

विज्ञापन
never share these 5 things on social media it can lead you to dangerous consequences

संवेदनशील या गोपनीय जानकारी पोस्ट करने से बचें: कुछ महीनों पहले एक व्यक्ति ने अपने क्रेडिट कार्ड और कार की चाबियों की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की। उसे क्या पता था कि अनजाने में ही उसने अपना क्रेडिट कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और कार्ड की सारी गोपनीय जानकारियां डाल दी हैं। डार्क वेब (इंटरनेट का काला बाजार) जैसे स्थानों में चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड नंबर की बहुत मांग रहती है और इससे गंभीर नुकसान हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed