{"_id":"596257f74f1c1b0a078b4699","slug":"collision-between-cars-near-noida-expressway-in-sector-135-one-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रेस के चक्कर में गई जान, सामने आया हादसे का VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रेस के चक्कर में गई जान, सामने आया हादसे का VIDEO
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Jul 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
accident in greater noida expressway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा एक्सप्रेस वे हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जहां तेज रफ्तार और दूसरे से आगे निकलने की होड़ ने एक युवक की जान ले ली। तीन कारों के बीच हो रही रेस की वजह से ये हादसा हुआ।
accident in greater noida expressway
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम स्विफ्ट डिजायर कार से रेस लगा रही लैंबॉर्गिनी अनियंत्रित हो गई और ईको वैन से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ईको कार रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में ईको चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लैंबॉर्गिनी चालक भाग निकला, जबकि स्विफ्ट डिजायर का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। बाद में एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने स्विफ्ट के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान मोनिस खान निवासी खुर्जा देहात (बुलंदशहर) के रूप में हुई।
accident in greater noida expressway
संसारपुर, सहारनपुर निवासी अशद अहमद (26) अपनी दीदी के घर दिल्ली के मंडावली में रहता था। वह ग्रेटर-नोएडा के एक नर्सरी में पौधों की सप्लाई का काम करता था। अशद के भांजे अब्दुल रऊफ ने बताया कि मामा ने पौधों की सप्लाई के लिए ईको वैन निकाली थी। वह शनिवार शाम को ईको कार से ग्रेटर-नोएडा से दिल्ली की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
accident in greater noida expressway
बताया गया है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-135 में स्टेलर बिल्डिंग के पास करीब 5:30 बजे लैंबॉर्गिनी और स्विफ्ट डिजायर कार चालक रेस लगा रहे थे। इस दौरान स्विफ्ट डिजायर कार ने लैंबॉर्गिनी में साइड मार दी। इससे अनियंत्रित हुई लैंबॉर्गिनी ने अशद की ईको वैन में टक्कर मार दी। इससे ईको कार रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी।
विज्ञापन
accident in greater noida expressway
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब तक क्रेन की मदद से ईको को नाले से निकाला, तब तक अशद की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर लैंबॉर्गिनी और स्विफ्ट चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस लैंबॉर्गिनी कार चालक की तलाश कर रही है।अशद के भांजे ने बताया की उसके मामा की पिछले साल शादी हुई थी। 15 दिन पहले ही उसके यहां बेटी ने जन्म लिया।