भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के अंतर मंत्रालय समिति ने हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया पर 1 दिन के प्रसारण पर रोक लगा दी है। मंत्रालय के इस बैन के खिलाफ एडिटर्स गिल्ड, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी आवाज बुलंद की है।
सोशल मीडिया पर टॉप हुआ ट्रेंड, देखिए #NDTVBanned पर क्या कह रहे आम-ओ-खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं सोशल मीडिया पर भी #NDTVBanned नाम से एक ट्रेंड सुबह से ही चल रहा है जिसमें एनडीटीवी के खिलाफ और समर्थन दोनों में तेजी से ट्वीट किए जा रहे हैं।
एक ओर जहां देश के बड़े पत्रकारों ने इसे साइलेंट इमरजेंसी करार दिया है, वहीं पीएम मोदी से हमेशा 36 का आंकड़ा रखने वाले सीएम केजरीवाल ने इस मुद्दे पर तंज करते हुए 'हेल मोदी' यानी 'जय हो मोदी' ट्वीट किया है।
इसके साथ ही केजरीवाल ने कई बुद्धिजीवियों के ट्वीट भी रीट्वीट किए हैं। सोशल मीडिया पर जहां एक ओर कुछ लोग इस बैन पर यह कहकर खुशी जता रहे हैं कि एक पाकिस्तानी चैनल पर भारत में बैन लग गया। तो कुछ इसे मोदी सरकार की अराजकता बता रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें लोग एनडीटीवी इंडिया पर किए बैन पर क्या-क्या कह रहे हैं।
Replace Socialist, Trade Unionist and Jew with AAP, students and media; this poem from Nazi Germany could be about Modi govt #NDTVBanned pic.twitter.com/VUfW8WlHl8