फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूछताछ में अपूर्वा ने खोले रोहित से जुड़े राज, लिव-इन में रहे कई दिन, शादी से भी कर दिया था इनकार

Thu, 25 Apr 2019 10:13 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Apr 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Nd Tiwari Son Rohit Shekhar Murder Mystery Wife Apurva disclose clash of first days after marriage
अपूर्वा शुक्ला तिवारी

मूलरूप से इंदौर निवासी अपूर्वा शुक्ला तिवारी का परिवार इंदौर में ही रहता है। पिता पद्माकर शुक्ला पेशे से वकील हैं। अपूर्वा ने भी वकालत की पढ़ाई की थी। 2017 में एक मैट्रीमोनियल साइट के जरिये 35 वर्षीय अपूर्वा की मुलाकात रोहित शेखर तिवारी से लखनऊ में हुई थी। दोनों एक दूसरे से मिले। 

Nd Tiwari Son Rohit Shekhar Murder Mystery Wife Apurva disclose clash of first days after marriage
रोहित शेखर और उसकी पत्नी अपूर्वा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अपूर्वा रोहित के परिवार व उसकी प्रॉपर्टी को देखकर उसे दिल दे बैठी। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलने लगे। यहां तक दोनों एक-दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशन में भी रहे, लेकिन कुछ दिन साथ में रहने के बाद दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई। दोनों ने शादी से भी इनकार कर दिया।
Nd Tiwari Son Rohit Shekhar Murder Mystery Wife Apurva disclose clash of first days after marriage
रोहित शेखर की पत्नी और ससुर - फोटो : अमर उजाला
इस बीच अचानक मार्च 2018 में रोहित ने अपनी मां उज्जवला से कहा कि वह अपूर्वा से शादी करना चाहता है। दोनों इसके लिए राजी भी हैं। दोनों की मर्जी से 31 मार्च, 2018 को दोनों की दिल्ली में सगाई हो गई। 11 मई, 2018 को शादी हो गई, लेकिन शादी के पहले ही दिन दोनों के रिश्ते की कड़वाहट सामने आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nd Tiwari Son Rohit Shekhar Murder Mystery Wife Apurva disclose clash of first days after marriage
अपूर्वा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
अपूर्वा को रोहित की घर में हैसियत और प्रॉपर्टी व आदतों की जानकारी हुई तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ा कि शादी के 18वें दिन अपूर्वा अपने पति को छोड़कर मायके इंदौर चली गई। इसके बाद उसने ज्यादातर समय अपने मायके में बिताया। परिजनों के समझाने पर वह वापस घर तो आ गई, लेकिन रोहित के कमरे से अलग दूसरे कमरे में सोने लगी।
विज्ञापन
Nd Tiwari Son Rohit Shekhar Murder Mystery Wife Apurva disclose clash of first days after marriage
रोहित शेखर - फोटो : सोशल मीडिया

यहां तक कि उसने अपने परिजनों के आने-जाने व रहने के लिए दक्षिण दिल्ली में अलग फ्लैट भी किराये पर ले लिया। फिलहाल अब रोहित व अपूर्वा तलाक लेने पर चर्चा कर रहे थे, लेकिन इससे पूर्व ही अपूर्वा ने झगड़े के दौरान अपने पति की हत्या कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed