गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में पत्नी और तीन मासूम बच्चों की बेहोशी में हत्या करने करने वाले इंजीनियर सुमित को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। वह रविवार की सुबह तीन बजे अपने घर से फरार हो गया था। बाद में उसने अपने पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो डालकर वारदात के बारे में सबको जानकारी दी थी।
पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या करने वाला इंजीनियर कर्नाटक से गिरफ्तार, पढ़ें पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसके मैसेज के बाद ही परिवार ने पुलिस को जानकारी दी और इंदिरापुरम के ज्ञानखंड स्थित उसके घर से चारों शव बरामद किए गए। सुमित की गिरफ्तारी कर्नाटक के उड्डुपि से हुई है। गौरतलब है कि सुमित की तलाश में यूपी पुलिस की कई टीमें छह राज्यों में खोज में लगी थीं।
भाई को लेकर आरोपी इंजीनियर को तलाश रही थी पुलिस
ज्ञानखंड चार के फ्लैट में शनिवार रात पत्नी और तीन बच्चों की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी इंजीनियर सुमित की चार दिन बाद गिरफ्तारी हुई है। पुलिस सुमित के भाई अमित को लेकर उसकी तलाश में जुटी थी।
मंगलवार को ही पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे थे। उसकी आखिरी लोकेशन महाराष्ट्र-कर्नाटक बार्डर पर मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस की छह टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस के अनुसार, पत्नी अंशुबाला और तीन बच्चों प्रथिमेष, आरव और आकृति की हत्या करने वाले फरार इंजीनियर सुमित का मोबाइल बंद आ रहा था। हत्या के बाद फरार सुमित की लोकेशन मध्यप्रदेश के रतलाम में मिली थी।
उसने अपना वीडियो ट्रेन में बनाया था, क्योंकि वीडियो में बैकग्राउंड ट्रेन की टायलेट का है। इसलिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग गैर राज्यों में रेलवे स्टेशनों में सुमित की तलाश में जुटी थीं। साथ ही आरपीएफ व जीआरपी को लगाया गया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को सुमित के बारे में अहम सुराग हाथ लग चुके हैं। सुमित के कर्नाटक और महाराष्ट्र के बॉर्डर इलाके में छिपे होने की आशंका थी, क्योंकि सूत्रों का कहना है कि उसकी लोकेशन यहीं आई थी। उधर, एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों, रेलवे स्टेशन, अस्पताल अन्य जगहों पर छापे मार रही थी।