{"_id":"6af69f0f8d4ffcc74d03c7dd","slug":"delhi-based-defence-entrepreneur-alleges-fresh-rs-5-crore-extortion-demand-death-threat-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डिफेंस कंपनी के एमडी को गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी, पांच करोड़ रुपये की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डिफेंस कंपनी के एमडी को गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी, पांच करोड़ रुपये की मांग
Fri, 13 Nov 2026 10:54 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:54 AM IST
सार
'विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा को नई धमकी मिली है। साहिल लूथरा ने आरोप लगाया है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एक डिफेंस कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 'विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा को नई धमकी मिली है। लूथरा ने 12 नवंबर को चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें 11 नवंबर को रात करीब 8 बजे यह धमकी मिली। उन्होंने इसका आरोप गैंगस्टर रोहित गोदारा पर लगाया है।
विज्ञापन
साहिल लूथरा ने आरोप लगाया है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। लूथरा ने 12 नवंबर को चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत पुलिस सुरक्षा और इस नई धमकी की विस्तृत जांच की मांग की है। शिकायत में पिछले साल 17 अक्तूबर को चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले का भी जिक्र है। लूथरा का आरोप है कि उन्हें 2024 से लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनसे रंगदारी वसूलने की कोशिशें की जा रही हैं।