फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित तिवारी हत्याकांड में पत्नी अपूर्वा पर चौंकाने वाले खुलासे, वकील बोला-लीक किया आरोप पत्र

Fri, 19 Jul 2019 09:58 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 19 Jul 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder lawyer of Apoorva accused Delhi Police of leaking of chargesheet
यूपी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या की आरोपी अपूर्वा शुक्ला के वकील ने केस का आरोप पत्र मीडिया में लीक करने का दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है। अदालत इस आरोप पत्र पर शुक्रवार को संज्ञान नहीं ले सकी। दिल्ली पुलिस ने अपूर्वा के खिलाफ हत्या की धारा में आरोप पत्र बृहस्पतिवार को अदालत में दाखिल किया था। 
nd tiwari son rohit shekhar murder lawyer of Apoorva accused Delhi Police of leaking of chargesheet
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अपूर्वा को 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। रोहित शिखर की 15 अप्रैल 2019 की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस का आरोप है कि यह हत्या अपूर्वा शुक्ला ने की है। 
nd tiwari son rohit shekhar murder lawyer of Apoorva accused Delhi Police of leaking of chargesheet
साकेत जिला अदालत के सीएमएम दीपक सेहरावत ने कहा कि आरोप पत्र में काफी संख्या में दस्तावेज हैं जिनके अध्ययन के लिए समय चाहिए। इसलिए आरोप पत्र पर शनिवार को संज्ञान लिया जाएगा। अपराध शाखा ने अपूर्वा शुक्ला के खिलाफ 518 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में पुलिस ने 56 गवाहों को सूचीबद्घ किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder lawyer of Apoorva accused Delhi Police of leaking of chargesheet
Apoorva - फोटो : Facebook
इनमें रोहित शेखर की मां उज्जवला तिवारी भी शामिल हैं। कोर्ट में आरोप पत्र पर सुनवाई के दौरान अपूर्वा के वकील मेहमूद प्राचा ने कहा कि आरोप पत्र मीडिया में लीक करके केस का मीडिया ट्रायल करवा चाहती है। इसलिए इस पर रोक लगाई जाए। दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र में कहा है कि अपूर्वा को शक था कि रोहित का अपनी भाभी से नाजायज संबंध है और दोनों का एक बेटा भी है। उसे यह भी शक था कि इस कारण उसकी संपत्ति भी शायद उस बेटे को दे दिया जाए।
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder lawyer of Apoorva accused Delhi Police of leaking of chargesheet
Apoorva
पुलिस का कहना है कि रोहित तिवारी 15 अप्रैल को अपनी मां, भाभी व नौकरों के साथ हलद्वानी से वोट डालकर कार में आ रहा था। इस दौरान वह अपनी भाभी के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान अपूर्वा ने मोबाइल पर वीडियो कॉल की थी और उसमें रोहित अपनी भाभी के साथ और एक की गिलास से शराब पीता हुआ दिख रहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed