{"_id":"5d31f2398ebc3e6cb90890aa","slug":"nd-tiwari-son-rohit-shekhar-murder-case-rohit-and-apoorva-were-married-in-may-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में पूर्व सीएम के बेटे रोहित की 'कातिल' है अपूर्वा, लव मैरिज का इतना खतरनाक अंजाम क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या सच में पूर्व सीएम के बेटे रोहित की 'कातिल' है अपूर्वा, लव मैरिज का इतना खतरनाक अंजाम क्यों?
Fri, 19 Jul 2019 10:09 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या की आरोपी अपूर्वा शुक्ला के वकील ने केस का आरोप पत्र मीडिया में लीक करने का दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है। अदालत इस आरोप पत्र पर शुक्रवार को संज्ञान नहीं ले सकी। दिल्ली पुलिस ने अपूर्वा के खिलाफ हत्या की धारा में आरोप पत्र गुरुवार को अदालत में दाखिल किया था।
रोहित शेखर और अपूर्वा शुक्ला
दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र में कहा है कि अपूर्वा को शक था कि रोहित का अपनी भाभी से नाजायज संबंध है और दोनों का एक बेटा भी है। उसे यह भी शक था कि इस कारण उसकी संपत्ति भी शायद उस बेटे को दे दिया जाए। पुलिस का कहना है कि रोहित तिवारी 15 अप्रैल को अपनी मां, भाभी व नौकरों के साथ हलद्वानी से वोट डालकर कार में आ रहा था। इस दौरान वह अपनी भाभी के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान अपूर्वा ने मोबाइल पर वीडियो कॉल की थी और उसमें रोहित अपनी भाभी के साथ और एक की गिलास से शराब पीता हुआ दिख रहा था।
इस आरोप पत्र में कहा गया है कि उस रात इस बात को लेकर अपूर्वा व रोहित के बीच कलह हुई थी। इसी दौरान रात करीब पौने एक बजे अपूर्वा ने तकिए से मुंह दबाकर रोहित की हत्या कर दी। उसकी हत्या की जांच के लिए एम्स में मेडिकल बोर्ड बनाया गया था। बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में हत्या का कारण सांस घुटना बताया गया था। केस की फोरेंसिक रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि रोहित व अपूर्वा की मुलाकात एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिए 2017 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने मई 2018 में शादी कर ली थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच विवाद हो गया था और दोनों के बीच तलाक के मुद्दे पर जून 2019 में परिवार निर्णय लेने वाला था। पेशे से वकील अपूर्वा राजनीतिक रूप से महत्वाकांक्षी थी लेकिन शादी के बाद उसे अपना राजनीतिक सफर अंधकार में नजर आने लगा था।
विज्ञापन
Apoorva
- फोटो : Facebook
रोहित शिखर की 15 अप्रैल 2019 की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस का आरोप है कि यह हत्या अपूर्वा शुक्ला ने की है। अपराध शाखा ने अपूर्वा शुक्ला के खिलाफ 518 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में पुलिस ने 56 गवाहों को सूचीबद्घ किया है।