{"_id":"5f814bf78e052b5b940008dd","slug":"naresh-tyagi-murder-case-rucus-in-park-due-to-gun-shots-people-scared-and-questions-system","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नरेश त्यागी हत्याकांड: पार्क में बैठकर इंतजार कर रहे थे साथी, गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश त्यागी हत्याकांड: पार्क में बैठकर इंतजार कर रहे थे साथी, गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे तो उड़ गए होश
Sat, 10 Oct 2020 11:45 AM IST
प्राची प्रियम
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद स्कूटी सवार हत्यारे
- फोटो : अमर उजाला
सुबह पौने छह बजे गाजियाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में महिलाएं और पुरुष टहल रहे थे। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई। कोई ये नहीं समझ पाया कि क्या हो गया। एक के बाद एक कई गोलियां चलीं तो भगदड़ मच गई। पार्क में मौजूद महिलाएं सहमकर एक कोने में बैठ गईं, जबकि पुरुषों ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई।
नरेश त्यागी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
लोहिया नगर शहर के पॉश इलाकों में शुमार है। यहां देश-प्रदेश की राजनीति से जुड़े लोगों के अलावा अफसर भी रहते हैं। योगा, मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए कॉलोनी के लोग डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में ही आते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह चार बजे से ही पार्क में लोगों का आना शुरू हो गया था। नरेश त्यागी रोज की तरह साढ़े पांच बजे पार्क पहुंचे।
हत्या के बाद आपस में बात करते परिजन और पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
उनके साथ मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों का कहना है कि नरेश त्यागी आमतौर पर उस वक्त पार्क पहुंचते हैं, जब बाकी लोग पार्क के चक्कर लगा लेते हैं। शुक्रवार तड़के भी नरेश त्यागी का इंतजार हो रहा था, लेकिन इससे पहले कि नरेश त्यागी उनके बीच शामिल होते, उससे पहले ही शूटरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद बोले- हो सकता है कल मेरा पंचनामा भरा जाए
नरेश त्यागी के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति एयरफोर्स से रिटायर हैं। वह पार्क में लोगों को योग-प्राणायाम कराते हैं। जिस वक्त नरेश त्यागी को गोलियां मारी गईं, उस वक्त वह कुछ ही दूरी पर मौजूद थे। परिजनों को सूचना देने के साथ वह ही नरेश को अस्पताल ले गए थे। उनसे पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कहा कि जिले के हालात खराब हैं। आज नरेश त्यागी का पंचनामा भरा गया है। हो सकता है कि कल उनका पंचनामा भरा जाए।
विज्ञापन
नरेश त्यागी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
लोग बोले- ऐसे तो किसी को भी मार दिया जाएगा
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत और पुलिस के प्रति गुस्सा है। लोगों ने कहा कि अगर विधायक के रिश्तेदार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का क्या होगा। ऐसे तो किसी को भी मार दिया जाएगा। लोगों ने कॉलोनी में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। हालांकि, घटना के बाद नरेश त्यागी के घर पर एहतियातन सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत और पुलिस के प्रति गुस्सा है। लोगों ने कहा कि अगर विधायक के रिश्तेदार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का क्या होगा। ऐसे तो किसी को भी मार दिया जाएगा। लोगों ने कॉलोनी में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। हालांकि, घटना के बाद नरेश त्यागी के घर पर एहतियातन सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।