{"_id":"5de1dc548ebc3e55037deda3","slug":"nancy-murder-case-after-setting-dead-body-car-was-parked-in-the-lodge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नैंसी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी ने शव ठिकाने लगाने के बाद यहां खड़ी की थी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैंसी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी ने शव ठिकाने लगाने के बाद यहां खड़ी की थी कार
Sat, 30 Nov 2019 08:34 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Nov 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
नैंसी(फाइल फोटो)
- फोटो : नैंसी के फेसबुक पेज से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के जनकपुरी की रहने वाली नैंसी की हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और शव को ठिकाने लगाने के दौरान इस्तेमाल की गई कार पुलिस ने डाबड़ी से बरामद कर ली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल से पूछताछ के बाद इनकी बरामदगी की है। पूछताछ में साहिल ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के बाद उन लोगों ने जनकपुरी के सी-1 ब्लॉक व डाबड़ी के बीच स्थित सीतापुरी में एक लॉज में कमरा किराये पर लिया और कार वहीं खड़ी कर दी। पुलिस ने निशानदेही पर कार बरामद कर ली, जिसमें पुलिस को पिस्टल भी मिल गई।
delhi husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
नैंसी के परिवार वालों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नैंसी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उस पर दबाव बनाया जाता था कि वह मायके से मोटी रकम लेकर आए, जिससे साहिल दूसरा कारोबार शुरू करे। उन्होंने ससुराल वालों पर नैंसी के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि जब नैंसी का फोन बंद आ रहा था तो साहिल के परिवार वालों से बात की। तब उन्होंने कहा कि दोनों घर से नकदी व जेवरात लेकर भाग गए हैं। वहीं उनके रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों घूमने के लिए फ्रांस गए हैं।
नैंसी के परिवार वालों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नैंसी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उस पर दबाव बनाया जाता था कि वह मायके से मोटी रकम लेकर आए, जिससे साहिल दूसरा कारोबार शुरू करे। उन्होंने ससुराल वालों पर नैंसी के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि जब नैंसी का फोन बंद आ रहा था तो साहिल के परिवार वालों से बात की। तब उन्होंने कहा कि दोनों घर से नकदी व जेवरात लेकर भाग गए हैं। वहीं उनके रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों घूमने के लिए फ्रांस गए हैं।
नैंसी और साहिल (फाइल फोटो)
- फोटो : नैंसी के फेसबुक पेज से
आपको बता दें किनवविवाहिता नैंसी (21) का शव रिफाइनरी के पास झाड़ियों में मिला था। नैंसी 11 नवंबर के बाद से लापता थी। उसके कनपटी पर बायीं ओर गोली मारी गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप पति, उसके ममेरे भाई और दोस्त पर लगाया। इस मामले में अब नैंसी के चचेरे भाई ने जो खुलासा किया है वह चौंकाने के साथ ही दुखी करने वाला भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
नैंसी के भाई ने बताया कि नैंसी की हत्या से दो दिन पहले यानी 9 नवंबर को दोनों की बात हुई थी। नैंसी के चचेरे भाई जतिन शर्मा ने बताया कि नैंसी शादी के बाद से ही काफी दुखी थी। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। 9 नवंबर को उसके साथ मारपीट की गई। उसने उसे और मां को फोन करके बताया कि वो बहुत दुखी हैं। ये लोग उसे मार देंगे। अगर मेरी आप लोगों से दो दिन बात ना हो तो समझ जाना मुझे मार दिया गया है।
विज्ञापन
delhi husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि दोनों दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोप है कि पति ड्रग्स के लिए पैसे न लाने पर नैंसी को परेशान कर रहा था। इसी के चलते उसकी हत्या कर शव रिफाइनरी के पास फेंक दिया गया। मतलौडा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना जनकपुरी नई दिल्ली पुलिस ने आरोपी पति, उसके ममेरे भाई और एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।