फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो करोड़ के चक्कर में कारोबारी ने खत्म कर ली पूरी फैमिली, फ्लैट की दीवार पर चिपके मिले बाउंस चेक

Tue, 03 Dec 2019 12:04 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Dec 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
murder in ghaziabad news indirapuram couple suicide latest news update ghaziabad man killed children
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। यहां एक शख्स ने अपने बच्चों की हत्या कर अपनी पत्नी और एक महिला दोस्त के साथ आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इसमें शख्स और उसकी महिला दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। 
murder in ghaziabad news indirapuram couple suicide latest news update ghaziabad man killed children
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
घटना गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के वैभव खंड में कृष्णा अपरा सोसाइटी में हुई। मृतक गुलशन कुमार आठवीं मंजिल से सुबह करीब पांच बजे दो महिलाओं के साथ नीचे कूद गए। इसमें एक महिला और गुलशन की मौत तो घटनास्थल पर हो गई जबकि एक महिला जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था, उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि मरने वाले दोनों बच्चों में एक लड़का है और एक लड़की। इनके शव के साथ ही फ्लैट में एक खरगोश का भी शव मिला है। 
murder in ghaziabad news indirapuram couple suicide latest news update ghaziabad man killed children
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान गुलशन कुमार(45), पत्नी परवीन(43) महिला दोस्त (38), कृतिका (18), ऋतिक (13) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस को दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें एक शख्स को मौतों का जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही अंतिम इच्छा भी जताई है। दीवार पर लिखा है, कि हमारी तमन्ना है कि लाशों को एक साथ जला जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
murder in ghaziabad news indirapuram couple suicide latest news update ghaziabad man killed children
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जांच में सामने आया है कि गुलशन कुमार दिल्ली में जींस का कारोबार करता था। दो करोड़ रुपये को लेकर मृतक गुलशन ने अपने परिवार को खत्म कर लिया। यह दो करोड़ का लेन-देन उसके सगे साढ़ू राकेश वर्मा के साथ था। जिस राकेश वर्मा को घटना के लिए जिम्मेदार बताया गया है, वह साहिबाबाद के शालीमार गार्डन का रहने वाला है। 
विज्ञापन
murder in ghaziabad news indirapuram couple suicide latest news update ghaziabad man killed children
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गुलशन कुमार ने राकेश वर्मा को दो करोड़ रुपये दिए थे, वो पैसे वापस नहीं कर रहा था। हालांकि उसने एक-दो बार पैसे वापस देने की कोशिश भी की, लेकिन राकेश वर्मा के चेक ही बाउंस हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed