फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूटी हादसा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का सच, आठ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से होगा खुलासा

Tue, 03 Dec 2019 09:39 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Dec 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
Scooty accident post mortem report will reveal cause of death
road accident - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली गेट के पास बहादुरशाह जफर मार्ग पर शनिवार देर रात एक हादसे में स्कूटी सवार दो नाबालिग समेत तीन लड़कों की मौत मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। अब परिजनों ने दावा किया है कि किसी वाहन की टक्कर से तीनों की मौत हुई है। मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद ओसामा (19), मोहम्मद साद (16) और मोहम्मद हमजा (15) निवासीगण तुर्कमान गेट पुरानी दिल्ली के रूप में हुई थी।
Scooty accident post mortem report will reveal cause of death
मृतक हमजा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, इस मामले में परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। परिजनों के आरोप है कि अपने ही महकमे का मामला होने की वजह से अधिकारी पुलिसकर्मियों को बचाने की कोशिश में हैं। परिजनों का दावा है कि घटनास्थल पर फुटपाथ पर मिले टायरों के निशान किसी कार या जिप्सी के हैं। तीनों लड़के खुद ही हादसे के शिकार नहीं हुए हैं।
Scooty accident post mortem report will reveal cause of death
मृतक साद - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने पुलिस द्वारा दिखाई गई घटना की सीसीटीवी फुटेज पर भी संदेह जताया है। पुलिस ने परिवार को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के गेट पर लगे कैमरे की फुटेज दिखाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में किसी अन्य वाहन के टक्कर मारने की वजह से हादसा होने का कोई सबूत नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Scooty accident post mortem report will reveal cause of death
मृतक हमजा - फोटो : अमर उजाला
तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को भी पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन की। 
विज्ञापन
Scooty accident post mortem report will reveal cause of death
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
अब तक की जांच में पता चला है कि तीनों लड़के तुर्कमान गेट में शादी समारोह से निकलकर गुरुनानक अस्पताल के सामने से होते बाल भवन रोड पर पहुंचे। यहां से वे बहादुरशाह जफर मार्ग पर पहुंचे तो हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने जांच के दौरान इस रास्ते में लगे करीब सात से आठ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जुटाया है। पुलिस लगातार परिजनों के संपर्क में है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed