फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case: दो साल पहले क्यों मुंबई पुलिस ने नहीं की थी आफताब के खिलाफ कार्रवाई, सामने आई असली वजह

Wed, 23 Nov 2022 05:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 23 Nov 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police statement came on the allegation of not taking action against Aftab on Shraddha complaint in 202
श्रद्धा, आफताब और डीसीपी (जोन-5) सुहास बावचे - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ दो साल पहले 23 नवंबर, 2020 को मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। श्रद्धा ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि आफताब उसके साथ मारपीट करता है। अगर समय रहते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वह उसकी हत्या कर देगा। 



पालघर जिले की तुलिंज पुलिस को लिखी चिट्ठी में श्रद्धा ने बताया था कि आफताब ने उसके साथ मारपीट की। उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं आफताब ने धमकाया और ब्लैकमेल किया कि वह उसे जान से मारकर टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा। ऐसे अब ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुलिस ने तब कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

Mumbai Police statement came on the allegation of not taking action against Aftab on Shraddha complaint in 202
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला

मुंबई पुलिस ने दिया जवाब
मुंबई पुलिस कार्रवाई न करने के आरोप पर अपनी सफाई दी है। डीसीपी (जोन-5) सुहास बावचे का कहना है कि श्रद्धा वालकर की शिकायत के बाद जो भी कदम उठाने की जरूरत थी वो विभाग ने उठाए थे। शिकायत के बाद श्रद्धा ने स्वयं बताया था कि उसका आफताब के जो विवाद था वो अब सुलझ गया है। बकायदा पीड़िता ने लिखित में अपना बयान दर्ज कराया था। 

Mumbai Police statement came on the allegation of not taking action against Aftab on Shraddha complaint in 202
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला

आफताब के साथ पहुंची थी थाने
उस समय श्रद्धा पूनम बिडलान नाम की अपनी सहेली के साथ पुलिस स्टेशन में शिकायत करने पहुंची थी। शिकायत 23 नवंबर 2020 को की गई थी। लेकिन मामले में 19 दिसंबर को जब तुलिंज पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया तो वह आफताब के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहती है। दोनों के बीच घरेलू विवाद था लेकिन अब सब ठीक हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police statement came on the allegation of not taking action against Aftab on Shraddha complaint in 202
श्रद्धा के दोस्त द्वारा साझा फोटो में साफ देखे जा सकते हैं चोटों के निशान - फोटो : अमर उजाला

पिटाई के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थी श्रद्धा
दो पन्नों का यह शिकायती पत्र आफताब के आक्रामक व्यवहार और अपने साथ हुई मारपीट की घटना के बाद श्रद्धा ने पुलिस को दिया था। पालघर पुलिस यह पत्र भी दिल्ली पुलिस को सौंपेगी। बता दें कि आफताब श्रद्धा के साथ अक्सर मारपीट करता रहता था। एक बार आफताब की पिटाई के चलते श्रद्धा को तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

विज्ञापन
Mumbai Police statement came on the allegation of not taking action against Aftab on Shraddha complaint in 202
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस - फोटो : ANI

पत्र में बहुत गंभीर आरोप 
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि श्रद्धा ने 2020 में पुलिस में जो शिकायत की थी वो पत्र मैंने देखा है। पत्र में बहुत गंभीर आरोप हैं। कार्रवाई क्यों नहीं की गई इसकी जांच की जाएगी। मैं किसी पर कुछ भी आरोप नहीं लगाना चाहता लेकिन अगर ऐसे पत्र पर कार्रवाई नहीं होती है तो ऐसी घटनाएं होती हैं। अगर उस समय मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई होती तो शायद उसे बचाया जा सकता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed