फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम का बेरहमी से गला दबाने के बाद मां ने लगा ली फांसी, ये है दर्दनाक वजह

Sat, 26 Nov 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 26 Nov 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
mother kills 2 year old son and commits suicide
बेटे को मारकर खुद मरी मां - फोटो : अमर उजाला

राजीव नगर में शुक्रवार को दहेज उत्पीड़न से परेशान गर्भवती महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी और खुद भी फंदा लगा कर जान दे दी। मंगलवार को ही पिता उसे मायके लेकर आए थे। वह छह माह की गर्भवती थी।राजीव नगर में ऋषि कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ रहते है।

mother kills 2 year old son and commits suicide
बेटे को मारकर खुद मरी मां - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने तीन वर्ष पहले बेटी रीना (28) की शादी लोनी के बलराम नगर निवासी नोएडा स्थित टकसाल में कार्यरत एक युवक से की थी। शादी में करीब बीस लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल वाले और नकदी की मांग करने लगे। रीना ने इसका विरोध कि तो ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी।
mother kills 2 year old son and commits suicide
बेटे को मारकर खुद मरी मां - फोटो : अमर उजाला

एक वर्ष बाद बेटे आरव का जन्म हुआ, लेकिन दहेज की मांग जारी रही। मंगलवार को भी ससुराल वालों ने रीना के साथ मारपीट की तो उसने इसकी जानकारी अपने पिता ऋषि कुमार को दी। पिता बलराम नगर पहुंचे और बेटी-नाती को ससुराल से मायके ले आए। शुक्रवार सुबह रीना के पिता और भाई आफिस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
mother kills 2 year old son and commits suicide
बेटे को मारकर खुद मरी मां - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब पांच बजे वापस आने पर काफी देर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्हें कुछ शक हुआ तो पड़ोसियों के साथ मिल कर दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। कमरे में रीना चुन्नी से फंदा लगा कर पंखे से लटकी मिली। नाती आरव भी बेड पर पड़ा था।

विज्ञापन
mother kills 2 year old son and commits suicide
बेटे को मारकर खुद मरी मां - फोटो : अमर उजाला

परिजन उन्हें लेकर जीटीबी अस्पताल दिल्ली पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर साहिबाबाद पुलिस भी जीटीबी अस्पताल पहुंच गई। एएसपी साहिबाबाद अनूप सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जीटीबी अस्पताल में मौत के बाद डॉक्टरों को शव के पास से सुसाइड नोट मिला, जिसे डॉक्टरों ने दिल्ली पुलिस को दिया है। रीना ने मरने से पहले सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। दिल्ली पुलिस द्वारा साहिबाबाद पुलिस को सुसाइड नोट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed