सोहना कस्बे से सटे गांव मंडावर में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह एक तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला। मौके पर मौजूद पुलिस और वन विभाग की टीम देखती रह गई। वन विभाग ने करीब तीन साल के नर तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद उसका दाह संस्कार किया गया।
2 of 8
तेंदुए को पीट-पीटकर मारा
- फोटो : PTI
बता दें कि इससे पहले 12 जनवरी 2011 को फरीदाबाद के खेड़ी गुजरान में भीड़ ने एक तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला था। अरावली क्षेत्र में तेंदुए को पीट-पीटकर मारने की यह दूसरी घटना है।
3 of 8
तेंदुए को पीट-पीटकर मारा
- फोटो : PTI
बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.00 बजे स्कूल जाते हुए मंडावर गांव की एक लड़की ने तेंदुए को देखा था। इसके बाद गांववालों को इसकी सूचना दी गई। करीब 8.30 बजे वन विभाग व पुलिस को भी इससे अवगत कराया गया।
4 of 8
तेंदुए को पीट-पीटकर मारा
- फोटो : PTI
सोहना में तैनात वन इंस्पेक्टर और गार्ड को तत्काल वहां भेजा गया। तब तक तेंदुए ने एक युवक पर हमला करके उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही।
5 of 8
तेंदुए को पीट-पीटकर मारा
- फोटो : PTI
वहीं स्थानीय एसएचओ और सोहना क्षेत्र के एसीपी सुखबीर सिंह भी मौके पर मौजूद थे। यहां से निकलकर तेंदुआ एक घर के बाथरूम में घुस गया और काफी देर वहीं रहा। इसके बाद फार्म हाउस में पहुंचा। वहां पर भीड़ ने जाल डालकर उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह उसे फाड़कर निकल गया।