फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

Mon, 01 Jun 2015 02:02 PM IST
Updated Mon, 01 Jun 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

Mother drove grave before killing daughter Afroja

परिजनों ने अफरोजा की हत्या से पहले ही उसकी कब्र खोद दी थी। साथ ही कफन का इंतजाम भी कर लिया था। दिन में ही उसकी जमकर पिटाई की गई। उसकी मां बानो ने जेठ के बेटे आरिफ को भी शाम तक बुला लिया। रात होते-होते छत पर बात बढ़ी तो बानो ने अफरोजा के सिर पर ईंट दे मारी। इससे वह गिरी तो आरिफ ने उसका गला रेत दिया। आगे पढ़ें इस दर्दनाक ऑनर किलिंग का सच।

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

Mother drove grave before killing daughter Afroja

यह सब देख उसकी दो बहनों शाहीन और तबस्सुम ने विरोध किया। उन्हें भी चाकू लगे। हत्या के बाद परिजनों ने शव को कफन में लपेटा और दफन करने कब्रिस्तान चलने की तैयारी में थे कि सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। आननफानन वे पड़ोसी बातूना के घर में शव फेंक कर भाग गए। ग्रामीणों की मानें तो अफरोजा के प्रेम संबंधों की भनक पूरे गांव को थी।

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

Mother drove grave before killing daughter Afroja

युवती के प्रेम संबंधों के कारण पूरे परिवार को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों का दावा है कि आठ दिन पूर्व भी युवती प्रेमी से मिलने पोलिया में ड्यूटी के बहाने गई थी। संदिग्ध हालात में घर लौटी थी। ग्रामीणों की मानें तो प्रेमी से मिलने की भनक उसके ताऊ के बेटों और मां को लगने पर परिजनों ने नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

Mother drove grave before killing daughter Afroja

इसी बदनामी के दंश से बचने के लिए पिता तैयब ने बेटी अफरोजा का निकाह करने का मन बनाया था। सीओ की मानें तो शनिवार शाम पिता तैयब बेटी के लिए लड़का देखने देवबंद चला गया। पुलिस का दावा है कि देर रात मां ने अपने जेठ के बेटे संग मिलकर हत्याकांड को घर की छत पर अंजाम देकर सबूत मिटाने के बाद शव दफनाने की कोशिश की। मृतका अफरोजा के शरीर पर चोटों के आधा दर्जन नीले निशान मिले हैं। इसके चलते पुलिस ने हत्या से पूर्व मृतका अफरोजा की पिटाई होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

मां ने हत्या से पहले ही खोद दी थी बेटी अफरोजा की कब्र

Mother drove grave before killing daughter Afroja

शनिवार देर रात जब पुलिस और मीडियाकर्मी मृतका आबिदानगर पहुंचे तो अफरोजा के परिजन और मोहल्ले की गली के लोग घर के बाहर कुंडी लगाकर फरार थे। आलम यह था आसपास के लोग पुलिस को मृतका का घर बताने से बच रहे थे। किसी प्रकार घर मिला तो छत पर खून के निशान मिटाने के सबूत और आला कत्ल भी बरामद हो गया। तब जाकर पुलिस को अफरोजा की हत्या की पुष्टि की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed