{"_id":"5a71e5304f1c1b8d268b7863","slug":"modi-s-unemployment-statement-gone-wrong-students-protest-by-making-pakodas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी के इस बयान को लेकर पकौड़े तल कर किया प्रदर्शन, देखें PICS","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के इस बयान को लेकर पकौड़े तल कर किया प्रदर्शन, देखें PICS
Thu, 01 Feb 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
umemployment protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोगजार को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पकौड़ों से जुड़े बयान के खिलाफ यूथ फॉर स्वराज के नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय के युवाओं ने आम बजट से पहले विरोध जताया। इस विरोध के चलते 'पकौड़ी में फंसा युवा भविष्य' विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने प्रधानमंत्री से बजट में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने की अपेक्षा जाहिर करते हुए पकौड़े तलने के रोजगार वाली बात पर नाराजगी जताई है।
2 of 4
unemployment protest
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर यूथ फॉर स्वराज के युवाओं ने खुद पकौड़े तलकर बेचे। युवाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पकौड़े तलने के बयान के खिलाफ उन्होंने पकौड़े तले हैं, लेकिन वह पकौडों को अपना भविष्य नहीं बना सकते। इस बीच युवाओं ने अलग अलग पोस्टरों पर लिखा था पकौड़े 10 रुपए प्लेट मेक इन इंडिया स्कीम के तहत, पकौड़े 10 रुपए प्लेट स्टार्ट अप इंडिया स्कीम के तहत और पकौड़े 10 प्लेट स्टैंड अप इंडिया के तहत।
3 of 4
unemployment protest
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा युवाओं ने सरकार के स्किल इंडिया स्कीम से प्रेरित होकर एक कौशल विकास स्टॉल भी लगाया, जहां युवाओं को पकौड़े तलने की ट्रेनिंग दी गयी। कटाक्ष करते हुए छात्रों ने पकौड़े तलने की ट्रेनिंग लेने का हवाला देकर प्रधानमंत्री से रोजगार प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
unemployment protest
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं ने नारेबाजी करते हुए युवाओं ने उनके भविष्य के बारे में बेहतर योजनाएं तैयार करने की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार देश के युवाओं से किये गए रोजगार के वादे को पूरा करे और बजट में युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के रोजगार के बेहतर प्रदान किए जाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।