फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 रुपये के लिए कत्ल: गांजा खरीदने के लिए नसीम से मांगे थे पैसे...नहीं देने पर चाकू लेकर टूट पड़े दोनों कातिल

Wed, 31 Aug 2022 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Aug 2022 09:28 AM IST
विज्ञापन
delhi murder miscreants killed youth in delhi for 100 rupees
delhi murder - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शादीपुर फ्लाईओवर रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात को महज 100 रुपये के लिए बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त नसीम आलम के रूप में हुई है। मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लाल बाबू (36) के रूप में हुई है। पुलिस को मामले में दूसरे आरोपी भूमा की तलाश है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही है। सोमवार रात को नसीम अपने दोस्त तौकीर अंसारी के साथ गांजा खरीदने जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने नसीम को रोककर उससे 100 रुपये मांगे। नहीं देने पर भूमा और लाल बाबू ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिया है।
delhi murder miscreants killed youth in delhi for 100 rupees
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि सोमवार रात देर रात शादीपुर फ्लाईओवर रेलवे ट्रैक पर एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। खबर मिलने के बाद पटेल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गला रेतने के बाद नसीम आलम को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
delhi murder miscreants killed youth in delhi for 100 rupees
murder in delhi - फोटो : एएनआई
चूंकि एरिया दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन का था, इसलिए वहां की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ ने भी जांच शुरू की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi murder miscreants killed youth in delhi for 100 rupees
murder in delhi - फोटो : एएनआई
इंस्पेक्टर संदीप गोदारा व अन्यों की टीम ने आरोपियों की जानकारी जुटाना शुरू की। सीसीटीवी के अलावा हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ की गई। हत्या के समय नसीम के साथ मौजूद उसके दोस्त तौकीर ने बताया कि वह नसीम के साथ गांजा खरीदने रेलवे ट्रैक पर जा रहा था। इस बीच रास्ते में लाल बाबू और भूमा उसे मिले। 

 
विज्ञापन
delhi murder miscreants killed youth in delhi for 100 rupees
delhi police - फोटो : Amar Ujala
आरोपियों ने गांजा खरीदने के लिए नसीम से 100 रुपये मांगे। मना करने पर वह उसे पीटने लगे। इस बीच भूमा ने उसे पकड़ लिया जबकि लाल बाबू ने चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया। तौकीर से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने रेलवे लाइन के साथ करीब दो घंटे पीछा करने के बाद आापी लाल बाबू को दबोच लिया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed