फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: दिनभर काले बादलों का रहा घेर, कल भी हल्की बारिश के आसार

Tue, 30 Aug 2022 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast meteorological department expressed possibility of rain on Wednesday
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में मंगलवार को मौसम सुहाना रहा और दिनभर काले बादलों ने घेरा डाला रखा। इस बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.4 मिमी व साढ़े नौ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक 0.2 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।


 

delhi weather forecast meteorological department expressed possibility of rain on Wednesday
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में सुबह 11 बजे के बाद एकाएक मौसम ने करवट ली और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज हुई। दिनभर काले बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा। शाम को कुछ देर के लिए धूप निकली, हालांकि उमस भरी गर्मी का अहसास कम रहा। अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 62 से 92 फीसदी दर्ज किया गया। सबसे अधिक बारिश 9.5 मिमी मयूर विहार में हुई। नजफगढ़ में चार, पूसा में 0.5 मिमी व आयानगर में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 

delhi weather forecast meteorological department expressed possibility of rain on Wednesday
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह भर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे व उमस भरी गर्मी का सितम बढ़ेगा। बता दें कि इस बार अगस्त में करीब 80 फीसदी कम बारिश हुई है। आमतौर पर 247 मिमी बारिश होती है, जबकि अब तक करीब 41 मिमी बारिश हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast meteorological department expressed possibility of rain on Wednesday
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

अगस्त में सामान्य से कम हुई बारिश
मौसम विशेषज्ञ इसके लिए पश्चिमी विक्षोभ की असक्रियता को जिम्मेदार बता रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि निम्न दाब वाला क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बना, जिसका असर मध्यप्रदेश और गुजरात समेत विभिन्न राज्यों में देखने को मिला। यही वजह रही कि उत्तर भारत के राज्यों में कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

विज्ञापन
delhi weather forecast meteorological department expressed possibility of rain on Wednesday
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 35 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान - 26 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 6:44 बजे
सूर्योदय का समय: 5:59 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। हवा में नमी का स्तर अधिक रहेगा व मध्यम रफ्तार से हवा चलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed