फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंधा टकराने पर हुए विवाद में नाबालिग को चाकू घोंपा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Mon, 22 Jul 2019 10:28 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Jul 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
Minor killed after shoulder collision in delhi
वारदात सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में रविवार रात महज कंधा टकराने पर हुए विवाद में एक युवक चाकू से हमला कर दिया गया। बीच बचाव करने पर हमलावरों ने उसके चचेरे भाई को भी चाकू घोंप दिया, जिसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में उपचाराधीन है। पूरी वारदात एक बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
Minor killed after shoulder collision in delhi
वारदात सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बदायूं (यूपी) निवासी यासीन अंसारी (16) अपने दो चचेरे भाइयों दानिश व फरमान (16) के साथ एबी-485, अमरपुरी, नबी करीम में रहता था। परिवार में माता-पिता व तीन बहनें हैं, जो बदायूं में ही रहते हैं। यासीन दिल्ली में रहकर नबी करीम इलाके में ही पर्स बनाने का काम करता था। 
Minor killed after shoulder collision in delhi
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 9 बजे दानिश व फरमान खाना खाने के लिए बिल्डिंग से नीचे उतर रहे थे, वहीं इसी बिल्डिंग में ही तीसरी मंजिल पर रहने वाले रिजवान उर्फ राजू (28) व शाहनवाज (25) सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। इस दौरान दानिश का कंधा, शाहनवाज से टकरा गया तो दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी। शोर सुनकर यासीन भी वहां पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Minor killed after shoulder collision in delhi
वारदात सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
अभी दोनों पक्षों में बातचीत चल ही रही थी कि रिजवान ने चाकू से फरमान पर हमला कर दिया। यासीन ने बीच बचाव किया तो उसके पेट में भी चाकू घोंपने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेडी हार्डिंग अस्पताल  पहुंचाया, जहां यासीन को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
Minor killed after shoulder collision in delhi
वारदात सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
वारदात दूसरी बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज से आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने रिजवान व शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed