औद्योगिक नगरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली मेट्रो का सफर आज से कुछ और महंगा होगा। मंगलवार से लागू हो रहे नए स्लैब के मुताबिक अब यात्रियों को अधिकतम दूरी के लिए 50 की जगह 60 रुपये चुकाने होंगे। नया स्लैब लागू होने से फरीदाबाद कॉरीडोर के पहले स्टेशन एस्कॉर्ट्स मुजेसर से बदरपुर बॉर्डर स्टेशन तक का किराया 40 रुपये हो जाएगा। यह किराया रोडवेज की एसी बस के सफर से भी महंगा होगा।
फरीदाबाद : ये लिस्ट बताएगी कितना महंगा हुआ मेट्रो का सफर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मई 2017 में दो बार में मेट्रो का किराया बढ़ाने का निर्णय लिया था। पहले चरण का किराया 10 मई से लागू किया गया था, दूसरा चरण 10 अक्तूबर 2017 से लागू हो रहा है। दूसरे चरण के इस स्लैब के अनुसार मेट्रो का कम से कम किराया 10 रुपये ही रहेगा, लेकिन अधिकतम किराया 60 रुपये हो जाएगा।
इस स्लैब के अनुसार 2 किलोमीटर तक सफर करने के लिए 10 रुपये किराया देना होगा। इसी तरह 2 से 5 किलोमीटर तक 20 रुपये, 5 से 12 किलोमीटर तक 30 रुपये, 12 से 21 किलोमीटर तक 40 रुपये, 21 से 32 किलोमीटर तक 50 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक सफर करने के लिए 60 रुपये किराया देना होगा।
इस स्लैब लागू होने के बाद फरीदाबाद के अंतिम मेट्रो स्टेशन एस्कोर्ट्स मुजेसर से बदरपुर बॉर्डर तक जाने के लिए लोगों को 40 रुपये किराया देना होगा। अभी तक इस दूरी के लिए 30 रुपये किराया देना होता है। अगर ऑटो से इस दूरी का सफर किया जाए तो 15 से 20 रुपये तक किराया लगता है। वहीं रोडवेज की एसी बसों में इस दूसरी के लिए केवल 30 रुपये किराया लिया जाता है। नॉन एसी बसों में इस दूरी के लिए 15 रुपये किराया देना होता है। इस हिसाब से देखा जाए तो मेट्रो का सफर रोडवेज की एसी बसों से भी महंगा हो जाएगा।
स्टेशन दूरी (किलोमीटर में) पुराना किराया (रुपये में) नया किराया (रुपये में)
बाटा चौक 1.763 10 10
नीलम चौक अजरौंदा 3.066 15 20
ओल्ड फरीदाबाद 4.521 25 20
बडख़ल मोड़ 5.855 20 30
सेक्टर 28 7.573 20 30
मेवला महाराजपुर 8.713 20 30
एनएचपीसी चौक 9.737 20 30
सराय 12.020 30 40
बदरपुर बॉर्डर 13.187 30 40
कालका मंदिर 22.066 40 50
नेहरू प्लेस 22.904 40 50
लाजपत नगर 26.071 40 50
केंद्रीय सचिवालय 32.546 50 60
आईटीओ 35.777 50 60