फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में तरबतर दिल्ली: घर-घर घुसा पानी, जलभराव से लगा जाम; अगले दो दिन भी नहीं आराम, वीकेंड पर यलो अलर्ट

Fri, 26 Jul 2024 08:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Jul 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
Meteorological Department issued yellow alert for two days of rain in Delhi
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

तेज बारिश से शुक्रवार को दिल्ली की सुबह तरबतर रही। गुरुवार देर रात से सुबह तक हुई बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया। पहाड़गंज, सदर बाजार, गोल मार्केट समेत दिल्ली के अधिकतर इलाकों की सड़कें पानी में डूबी रहीं। वहीं, असोला, फतेहपुरबेरी, विजय नगर समेत दूसरे कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया। लोगों की नींद पानी भरने से खुली। इससे भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि वीकेंड पर तेज बारिश होती रहेगी। शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश डीयू व रिज में व सबसे कम पालम में दर्ज हुई। इससे पारा भी दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।

Meteorological Department issued yellow alert for two days of rain in Delhi
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक हुई से दिल्ली में जलभराव की समस्या आम रही। सड़क से लेकर गलियां जलमग्न नजर आईं। जाम की स्थिति बनने से सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। जलभराव होने से स्कूली छात्रों व कामकाज के लिए निकले लोगों को दफ्तर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हुई। आलम यह था कि सड़कों पर अधिक पानी भरने से कई वाहनों के इंजन बंद गए, तो कुछ वाहन गड्ढ़ों में फंस गए। इससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऐसे में मिनट भर का सफर घंटों में तब्दील हो गया। दिल्ली नगर निगम के मुताबिक, 33 जगहों पर जलभराव और 20 जगहों पर पेड़ गिरने की जानकारी सामने आई हैं।

Meteorological Department issued yellow alert for two days of rain in Delhi
जलभराव से परेशान हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

सार्वजनिक परिवहन बस, कैब व ऑटो रिक्शा में सवार लोगों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगह लोग अपने साधनों से उतरकर पैदल जाने को मजबूर हुए। फिर भी लोगों को ऑफिस पहुंचने में देरी हो गई। जाम से लोग हलकान दिखे। कनॉट प्लेस, करोल बाग, मायापुरी, द्वारका, धौला कुआं, सफदरजंग, आश्रम, भोगल, तुर्कमान गेट, नई सड़क, जामा मस्जिद, प्रगति मैदान, आईटीओ, डीटीसी मुख्यालय के आस-पास का इलाका जलमग्न रहा। बारिश के बाद लोगों के चेहरे पर जहां एक तरफ मुस्कुराहट देखी गई, तो वहीं दूसरी तरफ जल भराव की समस्या से लोग परेशान भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meteorological Department issued yellow alert for two days of rain in Delhi
जलभराव से परेशान हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को नुकसानमहरोली के चांदन हूला गांव में एमसीडी के स्कूल का परिसर बारिश के पानी से जलमग्न दिखा। इससे छात्रों व शिक्षकों को कक्षा तक पहुंचने में मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कई छात्रों के अभिभावकों ने तेज बारिश को देखते हुए उनकी छुट्टी करवा दी। यही नहीं, दरियागंज, नई सड़क, चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, कमला नगर मार्केट समेत कई बाजारों में दुकानों के अंदर पानी घुस गया। दुकानदारों का कहना है कि इससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, कई त्रिलोपुरी, कल्याणपुरी, लक्ष्मी नगर, राजेंद्र प्लेस, कृति नगर, पंजाबी बाग समेत कई इलाकों में घरों के अंदर पानी भर गया। इससे लोग अपने घरों से पानी निकालते दिखे। बारिश के दौरान जखीरा स्थित अंडरपास में तीन-चार फीट पानी जमा हो गया। इस कारण यहां से लोगों का पैदल व दुपहिया पर आवागमन बंद हो गया। जबकि बड़े वाहनों को भी आने जाने में मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, रामा रोड पूरी तरह पानी में डूब गया। यहां पर करीब दो फीट पानी जमा हो गया और बारिश का पानी औद्योगिक इकाइयों में घुस गया।

विज्ञापन
Meteorological Department issued yellow alert for two days of rain in Delhi
स्कूल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचे लोग
बारिश के बाद हुए जलभराव और सड़कों पर जाम के कारण लोगों को इन्हीं रास्तों को तय करने में दो से तीन घंटे लग गए। सार्वजनिक परिवहन जैसे कि बस, कैब व ऑटो रिक्शा में सवार लोगों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगह लोग अपने साधनों से उतरकर मजबूरन पैदल जाने को मजबूर हुए। चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, नई सड़क, जामा मस्जिद के आस-पास, आईटीओ, आरके पुरम, मुनरिका समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ। असोला फतेहपुर बेरी के रहने वाले देवेन्द्र सिंह ने बताया कि घरों में चार से पांच फुट पानी घुस गया है। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed