फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: पूरे सप्ताह बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत; फिर मानसून की विदाई

Tue, 20 Sep 2022 01:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Meteorological Department expressed possibility of rain in Delhi for whole week
दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बीते सप्ताह हुई दो दिन हुई बारिश ने थोड़ी राहत दी है। हालांकि अभी उमस लोगों को परेशान कर रही है। अब पूरे सप्ताह हल्की बारिश होने से तापमान गिरेगा और गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इसके बाद मानसून की विदाई होगी।

Meteorological Department expressed possibility of rain in Delhi for whole week
दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे और एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। लोदी रोड में 4.6 मिमी बारिश हुई। जबकि दिल्ली में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 005.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Meteorological Department expressed possibility of rain in Delhi for whole week
दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की मानें तो पूरे सप्ताह हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 और न्यूनतम तापमान 23-24 के बीच रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meteorological Department expressed possibility of rain in Delhi for whole week
दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में अब मानसून की विदाई भी जल्द होने वाली है। जबकि अगस्त व सितंबर में काफी कम बारिश हुई है। दिल्ली अच्छी बारिश के लिए तरसती रह गई है। अब तेज बारिश की संभावना भी कम है। ऐसे में संभावना है कि अगले सप्ताह तक दिल्ली से मानसून की विदाई हो जाएगी। 

विज्ञापन
Meteorological Department expressed possibility of rain in Delhi for whole week
दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला
पूर्वानुमान: आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 33.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 24.5 डिग्री सेल्सियस
20 सितंबर को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 20 मिनट
21 सितंबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 09 मिनट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed