फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हुस्न और दौलत का ऐसा नशा: हाई प्रोफाइल महिलाओं संग ये सब करने के लालच में फंसते थे युवा, फिर शुरू होता था खेल

Sun, 18 Sep 2022 08:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Sep 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
Cyber cell police in Delhi caught fraud gang in name of making gigolos
जिगोलो बनाने के नाम पर थोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने जिगोलो और महिलाओं को मसाज देने का पार्ट टाइम काम देने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपी हरि नगर में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर युवाओं को लुभाते थे और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपना विज्ञापन देते थे। दो साल में आरोपी देशभर के करीब सौ से अधिक लोगों से ठगी कर चुके हैं। आरोपियों के पास से सात मोबाइल, एक लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Cyber cell police in Delhi caught fraud gang in name of making gigolos
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी गार्डन निवासी शुभम आहूजा, सुभाष नगर निवासी उदित मेहता, नेहा छाबड़ा और अर्चना आहूजा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, किंग्सवे कैंप इलाके में रहने वाले दिल्ली पुलिस के कर्मचारी के बेटे ने साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि पार्ट टाइम प्ले ब्वॉय का काम करने के लिए इच्छुक व्यक्ति को हाई प्रोफाइल महिलाओं का मसाज करना होगा। मैसेज में जिगोलो बनाने का ऑफर दिया गया था। साथ ही बताया गया था कि इसके लिए महिलाओं से उनका क्लब मुलाकात करवाएगा।

Cyber cell police in Delhi caught fraud gang in name of making gigolos
उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित ने मैसेज में दिए नंबर पर संपर्क किया। फोन पर एक महिला ने इसके बारे में पूरी जानकारी देने के बाद पीड़ित को रजिस्ट्रेशन के नाम पर 35 सौ रुपए, मसाज किट के नाम पर साढ़े 12 हजार रुपए, क्लब एंट्री कार्ड के लिए साढ़े 15 हजार रुपए एक बैंक खाते में जमा करने के लिए कहा। इसके अलावा आरोपियों ने होटल में कमरा बुक करने के लिए भी 94 सौ रुपए वसूल लिए। ठगी का एहसास होने पर युवक ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber cell police in Delhi caught fraud gang in name of making gigolos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद आरोपी पीड़ित को धमकी और ब्लैकमेल करने लगे। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया। साइबर टीम ने थाना प्रभारी विजेंद्र के नेतृत्व में आरोपियों के मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
Cyber cell police in Delhi caught fraud gang in name of making gigolos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी हरिनगर में कॉल सेंटर चलाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि हरिनगर के एक मकान पर दबिश देकर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed