फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महरौली हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, एसी फुल स्पीड में चलाकर रातभर शवों के पास बैठा रहा आरोपी

Sun, 23 Jun 2019 09:59 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Jun 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
mehrauli  murder case man sitting all night with dead body after killed wife and children
murder in mehruali - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के महरौली में शुक्रवार देर रात शिक्षक द्वारा पत्नी और तीन बच्चों को नींद की गोलियां देकर सुलाने के बाद उनकी गला रेतकर हत्या करने के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। दिल्ली पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है। लेकिन आरोपी उपेंद्र के मन में आखिर ऐसा क्या चल रहा था कि उसे अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या करना पड़ी। हत्याकांड के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं देखी गई। 
mehrauli  murder case man sitting all night with dead body after killed wife and children
murder in mehruali - फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देने के बाद रात भर आरोपी फुल स्पीड में एसी चलाकर अपने बच्चों और पत्नी के शव के पास बैठा रहा। सुबह के समय जब पड़ोसियों ने उसके दरवाजे को खोला तो भी उसने भागने का कोई प्रयास नहीं किया। 
mehrauli  murder case man sitting all night with dead body after killed wife and children
मौके पर पुलिस और भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
खुद शायद उसने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन इसके लिए वह हिम्मत नहीं जुटा पाया। उसके हाथ में कट का निशान तो मिला है, लेकिन वह ज्यादा गहरा नहीं है। दोपहर बाद उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
mehrauli  murder case man sitting all night with dead body after killed wife and children
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने डिप्रेशन (अवसाद) की वजह से यह कदम उठाया। लेकिन ऐसा क्या अवसाद हो गया कि उसने अपनी 40 दिन की बच्ची का भी गला रेत दिया। पुलिस इस बात से हैरान हैं। 
विज्ञापन
mehrauli  murder case man sitting all night with dead body after killed wife and children
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता हो। इसकी वजह से उसने यह वारदात को अंजाम दे दिया हो। पुलिस ने इसकी पड़ताल करने के लिए उपेंद्र और अर्चना का मोबाइल अपने कब्जे में लिया है। पड़ोसी दीपक ने बताया कि उपेंद्र काफी गंभीर रहता था। वह पड़ोसियों से भी कम ही बातचीत करता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed