फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mcd result If there was an eastern corporation BJP have a mayor

MCD Result: भाजपा को अपना ही दांव पड़ा उल्टा, पूर्वी निगम होता तो बीजेपी का बनता मेयर, ऐसे समझें पूरा गणित

Wed, 07 Dec 2022 11:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 07 Dec 2022 11:12 PM IST
सार

दिल्ली के तीन निगमों के चुनाव की मार्च में घोषणा होने जा रही थी, तभी केंद्रीय कैबिनेट ने आननफानन में दिल्ली के तीन निगमों को एक करने वाला बिल 25 मार्च को संसद के दोनों सदनों में पास किया।

विज्ञापन
mcd result If there was an eastern corporation BJP have a mayor
mcd election result 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के लिए दिल्ली नगर निगम को एक करने का दांव उल्टा पड़ गया और आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली, लेकिन यदि तीन निगम होते तो उत्तरी व दक्षिणी दिल्ली निगम में भले ही आप का दबदबा होता, लेकिन पूर्वी निगम में भाजपा का ही मेयर बनता। चुनौती मानी जा रही यमुनापार की 61 में से 35 सीटों पर भाजपा ने ही कब्जा जमाया है। आप को यहां केवल 21 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं।

विज्ञापन

दिल्ली के तीन निगमों के चुनाव की मार्च में घोषणा होने जा रही थी, तभी केंद्रीय कैबिनेट ने आननफानन में दिल्ली के तीन निगमों को एक करने वाला बिल 25 मार्च को संसद के दोनों सदनों में पास किया। केंद्रीय कैबिनेट ने इस फैसले से एमसीडी की आर्थिक स्थिति में सुधार की बात कही। इसके बाद 17 अप्रैल को राष्ट्रपति की मुहर लग गई। आखिरकार चार नवंबर को एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई।
उत्तरी-दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में आप से पीछे रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी व दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र में आम आदमी पार्टी से भाजपा सीधे तौर पर पीछे रही। भाजपा को उत्तरी दिल्ली क्षेत्र की 91 सीटों में से 35 सीटों पर जीत मिली। आप को यहां 52 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस ने तीन व एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। इसी तरह से दक्षिण दिल्ली क्षेत्र की 98 सीटों में से भाजपा को 34 पर जीत हासिल हुई। वहीं, आप ने यहां 62 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस के एक व एक निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed