देश पर कुर्बान होने वाले इकलौते बेटे की शहादत पर जिस मां ने ये बोला था कि 'अगर मेरे और बेटे होते तो उन्हें भी कर देती देश पर कुर्बान', आखिर वो मां हरियाणा सरकार और सीएम खट्टर से क्यों नाराज है। उन्होंने बताया कि सरकार और सांसद उन पर एक दबाव भी बना रही थी।
2 of 7
kapil kundu
- फोटो : अमर उजाला
देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीद कैप्टन कपिल कुंडू के अंतिम संस्कार सोमवार को नहीं कराने को लेकर परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा था। कपिल की मां सुनीता की मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लेकर स्थानीय सांसद समेत नेताओं से नाराजगी है।
3 of 7
kapil kundu
- फोटो : अमर उजाला
मां का कहना है कि नेता और सरकार मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव बना रहे थे, ताकि मंगलवार को सभी पहुंच सके। इसके लिए कई बार उनके परिजनों के पास फोन भी आया।
4 of 7
kapil kundu
- फोटो : अमर उजाला
मां सुनीता का आरोप है कि सोमवार को पार्थिव शरीर लाने में भी जानबूझकर देरी की गई, ताकि रात में अंतिम संस्कार न हो। बता दें कि पहले शहीद कैप्टन का पार्थिव शरीर सोमवार शाम 04.30 बजे पहुंचने वाला था, लेकिन देरी होने के कारण शाम 06.30 बजे पहुंचा।
5 of 7
kapil kundu
- फोटो : अमर उजाला
फिर भी परिजनों ने रात में अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। जबकि आमतौर पर रात में अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है। गांव वालों का कहना है कि पहली बार रात में अंतिम संस्कार हुआ है। शहीद की मां सुनीता ने कहा कि पूरे हरियाणा को मेरे बेटें पर गर्व है, लेकिन हरियाणा सरकार को नही है। हरियाणा और मध्य प्रदेश में में भाजपा की सरकार है।