{"_id":"6ac8f8d2e0b5045eb602bf05","slug":"inflation-hits-hard-before-diwali-people-likely-to-shy-away-from-shopping-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1790-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिवाली से पहले महंगाई की मार, बाजार में खरीदारी से कतरा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिवाली से पहले महंगाई की मार, बाजार में खरीदारी से कतरा रहे लोग
विज्ञापन
-बिक्री घटने की आशंका से कारोबारियों की दिवाली की उम्मीदें टूटीं, दुकानदारों में निराशा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। त्योहारी सीजन में बाजारों की रौनक बढ़ने से पहले ही दुकानदारों की चिंता आरबीआई के फैसले ने बढ़ा दी है। कारोबारी दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े पर्व पर अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए कैठे थे। अब कर्ज महंगा होने की आशंका के बीच लोग घर, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए लोन लेने से बचते दिखेंगे। लक्ष्मी नगर, यमुना विहार और प्रीत विहार के कारोबारियों को डर है कि महंगी ईएमआई के चलते इस बार दिवाली पर ग्राहकों की खरीदारी का उत्साह फीका पड़ सकता है। लक्ष्मी नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर अशोक शर्मा ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल की अवधि के लिए लेता है, तो ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी से उसकी मासिक किस्त पर भी असर पड़ सकता है।
लोग कोई भी सामान खरीदने के लिए त्योहारी सीजन का इंतजार करते हैं, लेकिन त्योहारों से कुछ ही दिन पहले आरबीआई की ओर से रेपो रेट बढ़ाए जाने से कर्ज महंगा होने की आशंका है। ऐसे में दुकानदारों को इस साल बाजार में अच्छे कारोबार की उम्मीद कम है। - विकास परिहार
हर चीज के दाम पहले से ही काफी बढ़े हैं। अब आरबीआई ने रेपो रेट भी बढ़ा दिया है। इससे कर्ज महंगा होने की आशंका है और लोग लोन लेने से कतरा रहे हैं। पर्सनल लोन की ब्याज दरों पर भी इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
- अनिल गुप्ता